Kashmir Flood – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

असम से कश्मीर तक बाढ़ का कहर, 82 लोगों की मौत; गुजरात में भी जलभराव से जनजीवन बेहाल
गुवाहाटी: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने हालात गंभीर कर दिए हैं। असम से लेकर कश्मीर और गुजरात तक बाढ़ व जलभराव ने व्यापक तबाही मचाई है। सबसे अधिक प्रभावित असम है, जहां बाढ़ से अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कश्मीर के कई गांव अचानक आई बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि गुजरात के कई इलाकों में पानी भरने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है।

असम के शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और चराइदेव जिलों में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। इन पांच जिलों में करीब दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार शुक्रवार को बाढ़ से दो और लोगों की मौत हुई। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में कोई भी व्यक्ति लापता नहीं बताया गया है।

379 गांव बाढ़ से प्रभावित, राहत अभियान जारी

बाढ़ का असर पांच जिलों के 17 राजस्व क्षेत्रों और 379 गांवों तक पहुंच चुका है। सबसे अधिक प्रभावित चराइदेव जिला है। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राज्य में 54 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जबकि 26 राहत वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य एजेंसियां लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

शोपियां के कई गांवों में अचानक आई बाढ़

कश्मीर घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ऊपरी इलाकों में बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई गांव अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। बाढ़ के कारण कई मकानों, अन्य संपत्तियों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।

गुजरात में जलभराव, बच्ची की इलाज के दौरान मौत

गुजरात में भी मानसून का असर लगातार बना हुआ है। खेड़ा जिले के वसो क्षेत्र में मुख्य बाजार से लेकर रिहायशी इलाकों तक जलभराव की स्थिति है। कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आणंद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास बारिश के पानी में खेल रहे तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम प्रीतिबेन सोलंकी की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी खेड़ा जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन सतर्क है।