lakimpur khiri – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

पूर्व विधायक की मौत – बेटा बोला “मारडाला” पुलिस कह रही “गिरपड़े”
अमरेन्द्र प्रताप सिंह

जल-जंगल-जमीन से भरपूर इलाका,  लखीमपुर कब्जे-कमाई-कारनामों का नया अड्डा

लखनऊ, 06 सितंबर, दस्तक टाइम्स : लखीपुर-खीरी में हुईं पूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार मुन्ना की मौत के मामले में परिवारी जनों का साफ़ आरोप है कि विपक्षी दबंगों द्वारा लाठी-डंडों के हमले में उन्हें मार डाला गया है। पूर्व विधायक का बेटा जो कि खुद भी घायल है साफ़-साफ़ विपक्षी गणों का नाम लेकर पिता की हत्यारा बता रहा है। बेटे के अनुसार 60 से 70 लोगों द्वारा सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया जिसमे स्थानीय दबंगों के साथ कुछ पत्रकार भी शामिल थे। दूसरी और पुलिस इस घटना को दूसरे रूप में सामने ला रही है, जिले के एसपी से लेकर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह तक के बयान के अनुसार पूर्व विधायक ‘गिरपड़े’ थे जिस कारण उनकी मृत्यु हो गयीं।

सच जो भी हो, परन्तु एक बात तो साफ़ है कि मामला एक जमीन के कब्जे और उसपर चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ था। लखीमपुर खीरी जिला जहां यह घटना हुयी है, कुछ समय तक प्रदेश के पिछड़े जिलों में शुमार होता था, फिर आखिर कैसे यह तस्वीर बदली कि आज तराई के इस जिले में मामला इस हद तक पहुंच चुका है कि एक पूर्व विधायक की मृत्यु या ह्त्या जमीन से जुड़े विवाद में हो जाती है। शायद इसको समझने के लिए हमें इस जिले की स्थति को ठीक से समझने की जरूरत है।

खेती किसानी के लिए मशहूर, प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, बेहद शांत रहने वाला क्षेत्र

उत्तर प्रदेश का जिला लखीमपुर खीरी, पिछले कुछ सालों में जमीन माफियाओ, खनन माफियाओं, लकड़ी तस्करों और कमाऊ अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नया स्वर्ग बनकर उभरा है। इसका कारण है इस जिला-क्षेत्र का जल, जमीन और जंगल से भरापूरा होना। यही जल, जमीन और जंगल इस क्षेत्र पर ताकतवर लोगों की गिद्ध दृष्टि पड़ने का कारण बन गया और आज यह हराभरा, खेती किसानी के लिए मशहूर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, बेहद शांत रहने वाला क्षेत्र, अशांत होकर कब्जे, कमाई तथा इन गतिविधियों से जुड़े कारनामों और इसके परिणामों का का नया अड्डा बनकर उभर रहा है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और जनसंख्या में चौदहवें नम्बर का जिला

तराई का पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और पड़ोसी देश नेपाल से जुड़ा यह जिला क्षेत्रफ़ल की दृष्टि से यूपी का सबसे बड़ा जनपद है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से यह जिला 2011 के सेंसेस में चौदहवें नम्बर पर आता है। इस प्रकार यहां के निवासियों के पास औसतन अन्य जिलों से ज्यादा जमीने हैं। इसी वजह से यहां पर कृषि क्षेत्र की जमीनों के दाम भी अन्य जिलों की अपेक्षा कम हैं।

लगभग 22 प्रतिशत भूभाग जंगलों से आच्छादित, साखू और सागौन का वनक्षेत्र

इतना ही नहीं जिले का लगभग 22 प्रतिशत भूभाग जंगलों से आच्छादित है। जंगल भी किसी झाड़-झंखाड़ के झुरमुटों वाला नहीं बल्कि बाजार में जो सबसे कीमती लकड़ी मानी जा रही उसके यानी की सागौन और साखू (साल या कोरौं) के पेड़ों के हैं। छोटी काशी कहे जाने वाले भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर वाली तहसील गोला गोकर्णनाथ के चारोंओर से शुरू होने वाला यह प्रचुर वन क्षेत्र, मैलानी के घने जंगली इलाके से होता हुआ उत्तराखंड के उधमसिंह नगर और दूसरे छोर पर नेपाल के धनगढ़ी कस्बे तक फैला हुआ है। विश्व प्रसिद्द अभ्यारण्य ‘दुधवा नेशनल पार्क’ भी इसी का हिस्सा है। यह वन क्षेत्र ही बहराइच जिले की सीमा में आने वाले ‘कतर्निया घाट’ तक विस्तारित है।

प्रदेश की सबसे विकराल नदियों में गिनी जाने वाली घाघरा और शारदा इसी जनपद में

जमीन और जंगल के बाद अगर बात करें जल की तो उत्तर प्रदेश की सबसे विकराल नदियों में गिनी जाने वाली घाघरा और शारदा नदियां इसी जनपद में हैं और यहां पर उनके फैलाव का क्षेत्र बहुत विस्तारित है। नेपाल के रास्ते से वर्षा ऋतु में आने वाला अथाह जल इन्ही नदियों के माध्यम से इस जिले को विशाल जलराशि से भरपूर और उससे जुडी बालू आदि खनिज संपदा से अति समृद्ध बनाता है। पड़ोसी जिले पीलीभीत के फुलवा टांडा तालाब से निकली गोमती नदी भी इसी जिले से होकर राजधानी लखनऊ पहुँचती है और आगे जाकर गाजीपुर में गंगा से मिल जाती है।

चीनी का कटोरा कहे जाने वाले इस जिले में दर्जन भर से ज्यादा शुगर मिल्स

अब बात करते हैं तराई के इस पिछड़े कहे जाने वाले और शांत जिले की आज की स्थितियों पर, तो लखीमपुर खीरी अब पहले वाला नहीं रहा, आज प्रदेश भर के राजनेताओं, उद्योगपतियों, व्यापारियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को यह जिला भाने लगा है। यहां की जमीने, जल और जंगल सबको लुभा रहे हैं। चीनी का कटोरा कहे जाने वाले इस जिले में आज दर्जन भर से ज्यादा शुगर मिल्स चल रही हैं। जिनके मालिक देश के बड़े और नामचीन उद्योग घराने हैं। यह शुगर मिल्स अपने मालिकानों को भारी मुनाफ़ा कमाकर तो दे ही रही हैं, साथ ही अरबों खरबो की संपत्ति भी इनके पास है। राज्य के वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के लिए भी यह जिला बेहद अहम् है। इसी के साथ इन विभागों से जुड़े ठेकेदार और उद्योगपति-व्यापारी भी इस जिले में पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। सरकार का हजारों करोड़ का बजट इन विभागों के माध्यम से यहां पहुंचता है। इस की वजह से ही बाहरी जिलों खासकर पूर्वांचल के न जाने कितने ताकतवर लोगों ने यहां का रुख किया है।

जो भी एक बार यहां तैनाती पा जाता है, यहां से जाना ही नहीं चाहता

अधिकारियों कर्मचारियों को भी यह जिला स्वर्ग लगने लगा है। आलम यह है कि जो भी एक बार यहां तैनाती पा जाता है, यहां से जाना ही नहीं चाहता। सरकार की महत्वपूर्ण योजनों से लेकर स्थानीय जल – जमीन- जंगल से जुडी संपदा के चलते सबकी यहाँ आकर चांदी होने लग जाती है। अधिकारियों की मिलीभगत से ही यहां नए-नए स्थानीय माफियाओं का भी तेजी से उदय हो रहा है।  साथ ही इन सभी को सत्तासीन पार्टी का साथ पाना भी जरूरी रहता है, जिसके चलते स्थानीय नेता भी यहां खूब फल-फूल रहे हैं।

लखीमपुर अब सब कुछ हड़प-बेच कर अपनी तिजोरी भरने वालों की सीधी नजरों में

जिले का पलिया क्षेत्र जो कि बेहद सुरम्य और बड़ी कमाई वाले क्षेत्र के रूप में उभरा स्थानीय बाजार है, यह क्षेत्र नेपाल की सीमा से जुड़े होने के कारण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहाँ सरकार की योजनाओं की भी भरमार है, ऐसे में जमीन से जुड़े विवाद के चलते हुयी पूर्व विधायक की मौत के निहितार्थ आसानी से समझे जा सकते हैं। पूर्व विधायक निर्वेन्द्र की मौत भले ही एक मामले से जुडी हो परन्तु इस क्षेत्र की अशांति का कारण वही है जो हमने ऊपर दर्शाया है। जल-जंगल-जमीन की प्रचुरता ने इस जिले को आज पूरी तरह लोभी-लालची और सब कुछ हड़प-बेच कर अपनी तिजोरी भरने वालों की सीधी नजरों में ला दिया है। वक्त रहते अगर शासन-सत्ता न चेती तो निकट भविष्य में और भी ऐसे मामले यहां से सामने आ सकते हैं।

यूपी के 16 जिलों के 838 गांव बाढ़ से प्रभावित
लखनऊ, 18 अगस्त, दस्तक टाइम्स (ब्यूरो) :  उत्तर प्रदेश में 16 जिलों के 838 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। सूबे की कई नदियां खतरे के निषान से ऊपर बह रही हैं। राज्य के सभी तटबंध सुरक्षित होने के दावे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ राहत का कार्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में है और इसके लिए बजट की कोई भी कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ पीड़ितों को समय से राहत प्रदान की जाए।

बाढ़ राहत का कार्य सरकार की पहली प्राथमिकता

राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 16 जनपदों के 838 गांव बाढ से प्रभावित हैं। अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, बदायूं, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, देवरिया, संतकबीरनगर, तथा सीतापुर बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि पलिया कला (लखीमपुरखीरी) में शारदा नदी, तुर्तीपार (बलिया) में सरयू (घाघरा) नदी, एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) में सरयू (घाघरा) नदी तथा अयोध्या में सरयू (घाघरा) नदी खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ राहत का कार्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में है और इसके लिए बजट की कोई भी कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ पीड़ितों को समय से राहत प्रदान की जाए।

एनडीआरएफ और पीएससी की टीमें तैनात

मंत्री राजभर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल बहाव के कटान से प्रभावित भूमि के समीप स्थित स्कूल व पंचायत भवनों में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों हेतु शरणालय न बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित जनपदों में पशुओं के चारे-भूसे की उचित व्यवस्था करने के साथ-साथ पशु टीकाकरण का कार्यक्रम समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं। बाढ़ के संबंध में निरन्तर अनुश्रवण का कार्य किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों में राहत एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें तथा एसडीआरएफ व पीएसी की सात टीमें, इस प्रकार कुल 22 टीमें तैनाती की गयी है। वहीं 1,176 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी हैं। बाढ़ एवं अतिवृष्टि की आपदा से निपटने हेतु बचाव व राहत प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं।

बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद

उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण कराया जा रहा है। इस किट में 17 प्रकार की सामग्री जिसमें 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, पांच किलो लाई, दो किलो भूना चना, दो किलो अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम धनिया, पांच लीटर केरोसिन, एक पैकेट मोमबत्ती, एक पैकेट माचिस, 10 पैकेट बिस्कुट, एक लीटर रिफाइन्ड तेल, 100 टेबलेट क्लोरीन एवं दो नहाने के साबुन वितरित किये जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि अब तक राहत सामग्री के अन्तर्गत 90,372 खाद्यान्न किट व 2,05,917 मीटर तिरपाल का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 267 मेडिकल टीमें लगायी गयी हैं।

बाढ़ आपदा नियंत्रण केंद्र का स्थापना

मंत्री राजभर ने बताया कि बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 331 बाढ़ शरणालय तथा 748 बाढ़ चैकियां स्थापित की गयी है। प्रदेश में 353 पशु शिविर स्थापित किये गये है तथा 6,64,881 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 2,717 कुंतल भूसा वितरित किया गया है। आपदा से निपटने के लिए जनपद एवं राज्य स्तर पर आपदा नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है। किसी को भी बाढ़ या अन्य आपदा के संबंध में कोई भी समस्या होती है तो वह जनपदीय आपदा नियंत्रण केन्द्र या राज्य स्तरीय कंट्रोल हेल्प लाइन नंबर-1070 पर फोन कर सम्पर्क कर सकता है।

हैवानियत के बाद मासूम किशोरी की ह्त्या, 2 गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, 16 अगस्त, दस्तक टाइम्स (ब्यूरो) : लखीमपुर खीरी से दरिंदगी का ऐसा मामला सामने आया, जिसने हैवानियत की सारी हदें ही पार कर दी। जिले से एक मासूम बच्ची के साथ बर्बरता का केस सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी हुई है। मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

शुक्रवार को 2 बजे खेतों की तरफ गयी किशोरी, 15 अगस्त को शव मिला

ईसानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाके का है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार दोपहर को दो बजे के आसपास किशोरी खेतों की ओर गयी थी, इसके बाद वह लापता हो गयी, वह शाम तक घर नहीं लौटी। जिससे परिवार के लोग परेशान होने लगे और उसकी खोजबीन शुरू की गयी।

शुक्रवार शाम को गांव में काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची का कोई अता-पता नहीं चला तो परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर खेतों में खोज शुरू की। 15 अगस्त की दोपहर को बालिका का शव क्षत-विक्षत अवस्था में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर झन्नू यादव के गन्ने के खेत में मिला। शव देखते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया। वारदात की जगह पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। 12 साल की बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

खीरी पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।  मृत बालिका की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट भी आगयी है, रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एसपी लखीमपुर सत्येंद्र कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आंखें फूटने औरजीभ कटी होने की पुष्टि नहीं हुए है, आंख के पास हल्का सा घाव है, दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या की गई और रेप की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सपा-बसपा ने योगी सरकार को घेरा

इस सनसनी खेज को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना बताते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा शासन में बच्चियों व महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है तो वही बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा है कि ऐसी घटनाओं से सपा और मौजूदा भाजपा सरकार में क्या अंतर रह गया। मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।