Nagaon Lok Sabha by-election – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव से हंगामा, गाड़ियों के शीशे टूटे; भाजपा मंत्री बोले- गुटीय राजनीति का भी हो सकता है मामला
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर असम में चुनाव प्रचार के दौरान कथित पथराव की घटना सामने आई है। नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान हुई इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासत गरमा गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए घटना के पीछे गुटीय राजनीति की आशंका जताई है।

काले झंडे दिखाकर लगाए गए गो बैक के नारे

भूपेश बघेल सोमवार को नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए असम पहुंचे थे। समागुड़ी के बरमा इलाके में चुनावी सभा के लिए जाते समय कांग्रेस नेताओं के काफिले के सामने कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक’ के नारे लगाए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान काफिले में शामिल वाहनों पर पत्थर और बोतलें फेंके जाने की बात सामने आई।

काफिले में कई बड़े कांग्रेस नेता थे मौजूद

काफिले में भूपेश बघेल के अलावा असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा समेत कई नेता मौजूद थे। घटना के दौरान कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा। एक कार का सामने का शीशा टूटने की भी जानकारी सामने आई है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि सभी नेता सुरक्षित हैं।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, लाठीचार्ज की सूचना

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने की कोशिश की। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सुरक्षाबलों पर भी पथराव किए जाने की सूचना है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा घेरे में वहां से बाहर निकाला गया।

गौरव गोगोई ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जिस वाहन में वह और भूपेश बघेल सवार थे, उस पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं। गोगोई के मुताबिक, पुलिस से पहले ही भीड़ को नियंत्रित करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन इसके बावजूद स्थिति बिगड़ गई।

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पथराव की शुरुआत किस तरफ से हुई और हिंसा के लिए वास्तविक रूप से कौन जिम्मेदार था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

भाजपा मंत्री ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका

रायपुर में घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल पर हुआ हमला उनके बीच की गुटीय राजनीति का परिणाम भी हो सकता है और इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराना निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस के भीतर पहले भी विरोध और बैनर लगाए जाने का जिक्र किया।

6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को आएगा परिणाम

नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। कांग्रेस ने इस सीट से सिबामोनी बोरा को अपना उम्मीदवार बनाया है।