Navgachia News – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

बिहार में MLC एनके यादव पर मनमानी का आरोप, प्रशासन की रोक के बावजूद गंगा पार जहाज पर चढ़ाई चारपहिया गाड़ी; SDO ने दिए जांच के आदेश
नवगछिया, भागलपुर: बिहार में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. एनके यादव पर अपनी चारपहिया गाड़ी जबरन जहाज पर चढ़ाने का आरोप लगा है। घटना रविवार शाम नवगछिया के जाह्नवी गंगा घाट की बताई जा रही है। आरोप है कि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बावजूद गाड़ी को जहाज पर चढ़ाकर गंगा पार कराया गया। जिला प्रशासन ने जहाज पर चारपहिया वाहन ले जाने पर रोक लगा रखी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद नवगछिया के एसडीओ ने जांच कराने की बात कही है।

रोकने पर कर्मचारियों से अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप

यह घटना जाह्नवी घाट से रवाना हुए दिन के आखिरी जहाज की बताई जा रही है। घाट पर मौजूद कर्मचारियों का आरोप है कि जब उन्होंने गाड़ी को जहाज पर चढ़ाने से रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कर्मचारियों के मुताबिक, इस दौरान यह भी कहा गया कि उन्हें किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।

बताया जा रहा है कि वाहन में डॉ. एनके यादव भी बैठे हुए थे। गाड़ी को जहाज पर चढ़ाने का कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद वाहन चालक और जहाज के कर्मचारियों के बीच बहस हुई। इस दौरान धक्का-मुक्की होने की बात भी सामने आई है।

प्रशासन ने चारपहिया वाहनों को जहाज पर ले जाने पर लगा रखी है रोक

जिला प्रशासन की ओर से जहाज पर चारपहिया वाहन चढ़ाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद कथित तौर पर डॉ. यादव की गाड़ी को जहाज पर चढ़ाकर गंगा पार कराया गया। घटना के दौरान घाट पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने वाहन को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोप है कि चालक ने उनकी बात नहीं मानी।

SDO बोले- मामले की जानकारी मिली, कराई जा रही जांच

जहाज संचालक राज शेखर ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी चारपहिया वाहन को जहाज पर ले जाने की इजाजत नहीं है।

वहीं, नवगछिया के एसडीओ के. परीक्षित ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जा रही है। इस संबंध में डॉ. एनके यादव से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बताया गया कि वह एक जरूरी बैठक में व्यस्त हैं। फिलहाल मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

भागलपुर और नवगछिया के बीच जहाजों का परिचालन फिर सामान्य

इस बीच भागलपुर और नवगछिया के बीच जहाजों का परिचालन रविवार को सामान्य रूप से जारी रहा। बियाडा जहाज घाट से चलने वाले एमवी गोपीनाथ का संचालन शनिवार को अचानक ठप हो गया था। बताया गया कि चालक दल के सदस्य दुर्गा पूजा की छुट्टी पर चले गए थे।

जहाज संचालक राज शेखर के मुताबिक, कोलकाता से दूसरे चालक दल के सदस्यों को तत्काल बुलाया गया। उनके पहुंचने के बाद रविवार दोपहर 12 बजे से जहाज का परिचालन दोबारा सामान्य कर दिया गया।

फंसे जहाज को निकालने के लिए ड्रेजिंग का काम तेज

दूसरी ओर, बियाडा जहाज घाट के पूर्वी छोर पर फंसे एमवी राजेंद्र प्रसाद को निकालने की कोशिशें भी जारी हैं। जहाज के संचालक विक्रांत वैभव ने बताया कि जहाज को बाहर निकालने के लिए ड्रेजिंग जहाज ने तेजी से काम शुरू कर दिया है।