NCCF Onion – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने खोला प्याज का बफर स्टॉक, 10 दिन में ही बिक गया 4,000 टन; कई शहरों में अब भी भाव 60 के पार
नई दिल्ली: देशभर में प्याज की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक से प्याज की बिक्री शुरू की है। कांदा एक्सप्रेस के जरिए बड़े शहरों तक प्याज पहुंचाकर इसे रियायती दर पर बेचा जा रहा है। सरकार के मुताबिक, महज 10 दिनों में 17 शहरों में करीब 4,000 टन बफर प्याज बेचा जा चुका है।

प्याज की कीमतों में तेज उछाल को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने 2026 के लिए अपनी एजेंसियों एनसीसीएफ और नेफेड के जरिए 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार रखा है।

17 शहरों में शुरू हुई सस्ती बिक्री

कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने रविवार को बताया कि बढ़ती प्याज की कीमतों पर नियंत्रण के उद्देश्य से बफर स्टॉक से प्याज की रियायती बिक्री शुरू की गई। शुरुआती 10 दिनों में इसे 17 शहरों तक पहुंचाया गया और करीब 4,000 टन प्याज बेचा जा चुका है।

बफर स्टॉक का प्याज उत्पादक राज्यों से प्रमुख उपभोग केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए कांदा एक्सप्रेस नाम की विशेष ट्रेन के साथ ट्रकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

35 रुपये किलो में मिल रहा प्याज

एनसीसीएफ और नेफेड की ओर से बफर स्टॉक में रखा प्याज चुनिंदा कीमत-संवेदनशील शहरों में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जा रहा है। सरकार का उद्देश्य बाजार में बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना और उपभोक्ताओं को राहत देना है।

निधि खरे के मुताबिक, बड़ी मात्रा में प्याज कांदा एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली और चेन्नई पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में गुवाहाटी भेजने के लिए तीसरी खेप भी तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति होने के बाद उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है और कीमतों में भी मामूली कमी दर्ज की गई है।

एनसीसीएफ ने 1,500 टन प्याज बेचा

एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्र के मुताबिक, फेडरेशन अब तक देश के अलग-अलग शहरों में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 1,500 टन बफर प्याज की खुदरा बिक्री कर चुका है।

इसके अलावा कुछ राज्यों के साथ प्याज की बिक्री को लेकर समझौते किए गए हैं। इन राज्यों में अपने स्टोर, मोबाइल वैन, सहकारी समितियों और स्थानीय प्रशासन की ओर से चिन्हित दूसरे माध्यमों के जरिए उपभोक्ताओं तक प्याज पहुंचाया जा रहा है।

बफर स्टॉक से अखिल भारतीय कीमत में आई गिरावट

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बफर स्टॉक से प्याज की बिक्री शुरू होने के बाद अखिल भारतीय खुदरा कीमत में कमी आई है। बिक्री शुरू होने से पहले प्याज का औसत खुदरा भाव 50.79 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो 28 अगस्त को घटकर 48.5 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

हालांकि, 5 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों में प्याज की कीमत अभी भी अलग-अलग स्तर पर बनी हुई थी। दिल्ली में प्याज 58 रुपये प्रति किलोग्राम, मुंबई में 53 रुपये, चेन्नई में 63 रुपये और रांची में 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर था। इस दौरान प्याज का औसत थोक मूल्य 42.79 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।