PAK के नापाक मंसूबो का खुलासा: 160 आतंकी कर रहे हैं सिर्फ एक इशारे का इंतजार – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

PAK के नापाक मंसूबो का खुलासा: 160 आतंकी कर रहे हैं सिर्फ एक इशारे का इंतजार
जम्मू: थल सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचा जस का तस बना हुआ है और भारतीय सरजमीं में घुसपैठ करने के लिए नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) पार तकरीबन 160 आतंकवादी इंतजार कर रहे हैं। नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल कमांडिंग आॅफिसर का पदभार संभालने वाले लैफ्टिनैंट जनरल परमजीत सिंह ने कहा कि सीमा पार से आतंकवाद तभी रुकेगा, पाकिस्तान अपनी नीति और मंसूबा बदलेगा।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पी.ओ.के.) में किए गए 2016 के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की योजना बनाने में शामिल रहे अधिकारी ने एक साक्षात्कार में कहा कि थल सेना अपनी तैयारियां नहीं बंद कर रही है और घुसपैठ रोधी ढांचा घुसपैठियों से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से मजबूत है। जम्मू-कश्मीर के सभी 3 क्षेत्रों में सेवा दे चुके लै.जन. सिंह ने कहा, ‘पाकिस्तान के अलग-अलग ठिकानों से 140 से 160 आतंकवादी राज्य में भेजे जाने वाले हैं।’ उन्होंने कहा कि आतंकी ढांचा जस का तस बना हुआ है और पाकिस्तान का मंसूबा भी नहीं बदला है। घुसपैठ और आतंकी हमलों की साजिश रचने में पाकिस्तानी थल सेना और आई.एस.आई. की मिलीभगत जाहिर है। एल.ओ.सी. पर स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि डी.जी.एम.ओ. स्तर की वार्ताओं के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं कम हुई हैं। उन्होंने कहा कि एल.ओ.सी. पर सैनिकों के लिए कोई संघर्ष विराम नहीं है…हालांकि, पाकिस्तान सेना द्वारा बगैर उकसावे की गोलीबारी और अग्रिम चौकियों को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश जारी है। हम गोलीबारी की शुरुआत नहीं करते, लेकिन हम माकूल जवाब देते हैं।

सर्दियों के मौसम के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों के बारे में उन्होंने कहा कि सेना का यह पूर्वानुमान है कि पाकिस्तानी सैनिक बर्फ से ढंके इलाकों से और गैर पारंपरिक मार्गों से घुसपैठियों को घुसाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमारी सभी आकस्मिक योजनाएं तैयार हैं। हमने सभी सुरक्षा एजैंसियों से तालमेल बिठाया है और योजना को सुगमता से क्रियान्वित किया जा रहा है।’

नौशहरा सैक्टर में स्नाइपर फायर लगने से जवान शहीद

राजौरी जिले के नौशहरा सैक्टर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए स्नाइपर फायर में एक जवान शहीद हो गया। एक हफ्ते के भीतर राजौरी सैक्टर में जवानों पर स्नाइपर फायर की यह तीसरी घटना है। शहीद जवान की पहचान 24 मराठा रैजीमैंट के नायक गोसावी केशव सोमगिर के रूप में हुई है। रविवार देर शाम को जवान नौशहरा सैक्टर में नियंत्रण रेखा पर राजा पोस्ट के समीप ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान पाकिस्तान की तरफ से किए गए स्नाइपर फायर की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर जवान ने दम तोड़ दिया।