Panchayati Raj Uttarakhand – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

उत्तराखंड में विकास योजनाओं को बड़ी रफ्तार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों और योजनाओं के लिए कुल ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन स्वीकृतियों में शिक्षा, शहरी और ग्रामीण विकास, पर्यटन, पंचायतीराज संस्थाएं तथा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राज्य योजना के तहत नैनीताल जिले के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में कोटाबाग के पतलिया स्थित गुरूणी नाले पर पुल निर्माण के लिए ₹9.43 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा विकासखंड रामगढ़ के मोहन बाजार मुक्तेश्वर में कार पार्किंग निर्माण कार्य के लिए ₹9.89 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किश्त के रूप में ₹3.95 करोड़ जारी करने का अनुमोदन भी दिया गया है।

शहरी निकायों और पंचायतों को मिली बड़ी वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठवें राज्य वित्त आयोग के तहत राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून तक के लिए ₹328.27 करोड़ जारी करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही तीन गैर-निर्वाचित निकायों को अप्रैल से सितंबर तक की पहली छमाही किश्त के रूप में ₹3 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस तरह कुल ₹331.27 करोड़ की धनराशि जारी किए जाने का अनुमोदन दिया गया है।

वहीं त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के लिए भी बड़ी राशि मंजूर की गई है। जिला पंचायतों को पहली तिमाही के लिए ₹82.20 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को पहली छमाही के लिए ₹75.46 करोड़ और ग्राम पंचायतों को ₹194.61 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। कुल मिलाकर पंचायतीराज संस्थाओं के लिए ₹352.27 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

शिक्षा विभाग को भी मिली बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी वित्तीय जरूरतों को भी मंजूरी दी है। प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित ₹160 करोड़ में से पहली किश्त के रूप में ₹80 करोड़ जारी करने की स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए अप्रैल से सितंबर 2026 तक की अवधि हेतु निर्धारित बजट के सापेक्ष पहली 50 प्रतिशत राशि यानी ₹300 करोड़ जारी करने का अनुमोदन भी मुख्यमंत्री ने प्रदान किया है।

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के लिए भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

हरिद्वार में शंकराचार्य चौक, देवपुरा चौक, चन्द्राचार्य चौक और आर्यनगर चौक के आंतरिक मार्गों तथा बैरियर से गुगाल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के नवीनीकरण कार्य के लिए ₹6.44 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम, शिव मूर्ति चौक और झंडा चौक के जंक्शन सुधार और सौंदर्यीकरण के लिए ₹6.83 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

कुम्भ मेला-2027 के दौरान सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से डीजल संचालित सेल्फ प्रोपेल्ड वैक्यूम आधारित ईवी रोड स्वीपिंग मशीनों की आपूर्ति और कमीशनिंग के लिए ₹5.95 करोड़ जारी करने का भी अनुमोदन दिया गया है।

विकास और बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का फोकस

राज्य सरकार का कहना है कि इन स्वीकृतियों से प्रदेश में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, शहरी विकास और ग्रामीण व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही आगामी कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को भी समय रहते गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं।