preety zinta news – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

चुलबुली अदाओं से दीवाना बनाया प्रीति जिंटा ने
मुंबई : बॉलीवुड में प्रीति जिंटा एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार की जाती है जिन्होंने अपनी चुलबुली अदाओं से लगभग दो दशक से सिनेप्रेमियों को अपना दीवाना बनाया है। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मी प्रीति जिंटा ने अपने करियर के शुरुआती दौर में विज्ञापन फिल्मों में काम किया। प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में प्रदर्शित मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ से की। इस फिल्म के लिये प्रीति जिंटा फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1998 में प्रीति जिंटा की एक और फिल्म ‘सोल्जर’ प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट बॉबी देओल थे। संस्पेंस थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा और बॉबी देओल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सोल्जर टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘क्या कहना’ प्रीति जिंटा के करियर के लिये अहम फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म के पहले लोगों की धारणा थी कि प्रीति जिंटा केवल चुलबुले किरदार निभा सकती है लेकिन इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिये प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल चाहता है’ प्रीति जिंटा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की थी। तीन दोस्तों पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट आमिर खान थे। इस फिल्म में प्रीति जिंटा और आमिर खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

वर्ष 2003 प्रीति जिंटा के करियर के लिये महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी ‘कल हो ना हो’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। ‘कल हो ना हो’ के लिये प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी वहीं ‘कोई मिल गया’ के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नामांकित की गयी। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘वीर जारा’ प्रीति जिंटा के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरुख खान की जोड़ी एक बार फिर से पसंद की गयी। वर्ष 2005 में प्रदर्शित और लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ के जरिये प्रीति जिंटा ने एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया। वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ प्रीति जिंटा के करियर की अंतिम सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में प्रीति जिंटा ने कैमियो किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित अपनी निर्मित फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ के जरिये प्रीति जिंटा ने कमबैक किया लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही है। प्रीति जिंटा ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘हैप्पी एनडिंग’ में कैमियो किया था। एजेंसी