Southern Railway Recruitment 2026 – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

Southern Railway Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा में 17 पद
चेन्नई: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), दक्षिणी रेलवे, चेन्नई ने स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत दक्षिणी रेलवे और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में सातवें वेतन आयोग के लेवल-1 और लेवल-2 के कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 सुबह 9 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के तहत लेवल-1 और लेवल-2 के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, रिक्तियों और अन्य जरूरी शर्तों की जांच करनी होगी।

लेवल-2 के लिए क्या है योग्यता?

लेवल-2 के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंकों की शर्त लागू नहीं होगी। तकनीशियन पदों के लिए मैट्रिक के साथ अप्रेंटिसशिप या एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई की योग्यता भी मान्य होगी।

लेवल-1 में कौन कर सकता है आवेदन?

लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा आईटीआई, एनसीवीटी का राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (एनएसी), 10वीं के साथ एनएसी या 10वीं के साथ आईटीआई जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

स्काउट्स एंड गाइड्स के लिए क्या शर्तें?

उम्मीदवार के पास प्रेसिडेंट्स स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर पुरस्कार या हिमालयन वुड बैज (एचडब्ल्यूबी) होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार 2021-22 से 2025-26 तक स्काउट्स संगठन का सक्रिय सदस्य रहा हो और 2026-27 में भी सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। सक्रिय सदस्य होने का प्रमाण निर्धारित अनुलग्नक-ए के प्रारूप में देना होगा।

कितने कार्यक्रमों में भाग लेना जरूरी?

उम्मीदवार को राष्ट्रीय या अखिल भारतीय रेलवे स्तर के दो कार्यक्रमों और राज्य स्तर के दो कार्यक्रमों में भाग लेना जरूरी है। इन कार्यक्रमों में भागीदारी की जानकारी निर्धारित अनुलग्नक-बी में देनी होगी। आवेदन के समय संबंधित प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज तैयार रखना होगा।

कितनी है आयु सीमा?

लेवल-2 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों की 18 से 33 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों की 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।

वहीं, लेवल-1 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों की 18 से 36 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों की 18 से 38 वर्ष होनी चाहिए।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सामान्य, ओबीसी और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये बैंक शुल्क सहित वापस किए जाएंगे।

एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। परीक्षा में शामिल होने पर यह पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

Southern Railway Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार RRC चेन्नई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सबसे पहले वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लेवल-1 या लेवल-2 का विकल्प चुनकर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और स्काउटिंग से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।

उम्मीदवारों को हिंदी या अंग्रेजी में प्रश्नपत्र की भाषा चुननी होगी। इसके बाद स्काउट या गाइड की वर्दी में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले सभी दर्ज जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच कर लेना जरूरी है।