Twisha Sharma Last Message – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

‘मुझे शांति से मरने दो’, मौत से पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; CBI चार्जशीट में पति-सास पर गंभीर आरोप
नई दिल्ली: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को भोपाल की विशेष अदालत में करीब 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उसकी सास, सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। दहेज की मांग और कथित दहेज हत्या से जुड़े पहलुओं की जांच को फिलहाल खुला रखा गया है। शादी के करीब पांच महीने बाद 12 मई को पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा अपने भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं।

मौत से कुछ मिनट पहले भाभी को भेजा आखिरी संदेश

सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, ट्विशा ने मौत से कुछ मिनट पहले अपनी भाभी राशि अब्रोल को संदेश भेजा था। इसमें उसने लिखा था, “उससे कहो कि अपनी पत्नी का बचा-खुचा सामान ले जाए। लेकिन कल। अभी मुझे शांति से मरने दो।”

जांच एजेंसी के मुताबिक, 12 मई 2026 की रात 9:36 बजे 34 वर्षीय ट्विशा की ओर से भेजा गया यह संदेश मामले की जांच में अहम कड़ी बना है। आरोप है कि इसके कुछ ही समय बाद ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फोन कॉल के दौरान सामने आई कथित प्रताड़ना

चार्जशीट के अनुसार, ट्विशा और उसके परिवार के बीच उस शाम लगातार फोन पर बातचीत होती रही। डिजिटल जांच में सामने आया कि संपर्क का सिलसिला शाम 7:51 बजे शुरू हुआ, जब ट्विशा ने अपनी भाभी राशि को फोन किया।

सीबीआई के मुताबिक, ट्विशा ने आरोप लगाया था कि समर्थ उस पर चीनी शेयर बाजार में 20 लाख रुपये का निवेश ट्रांसफर करने का दबाव बना रहा था। ट्विशा ने कथित तौर पर इससे इनकार किया था।

जांच एजेंसी के अनुसार, उस रात दोनों परिवारों के बीच 34 से ज्यादा बार संपर्क करने की कोशिश हुई। ट्विशा की मां भी समर्थ और गिरिबाला सिंह से संपर्क कर मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रही थीं।

‘पीठ दर्द’ के बाद कथित तौर पर हिंसक हुआ पति

चार्जशीट के मुताबिक, रात करीब 9:20 बजे स्थिति और बिगड़ गई। ट्विशा ने रोते हुए अपनी भाभी को फोन किया और बताया कि उसने पीठ दर्द की वजह से समर्थ से अलग कमरे में सोने के लिए कहा था।

आरोप है कि इसके बाद समर्थ आक्रामक हो गया और फोन अचानक कट गया। रात 9:29 बजे राशि ने ट्विशा को वापस फोन किया। चार्जशीट के मुताबिक, इस दौरान उन्हें सिर्फ ट्विशा की सिसकियां सुनाई दीं और फिर कॉल कट गई।

इसके करीब सात मिनट बाद रात 9:36 बजे ट्विशा ने अपनी भाभी को वह आखिरी संदेश भेजा, जिसमें उसने “शांति से मरने” की बात कही थी।

पिता से रोते हुए की पति की शिकायत

सीबीआई के मुताबिक, घर के सीसीटीवी फुटेज में ट्विशा रात 9:40 बजे अकेले छत की ओर जाती दिखाई दी। इसके एक मिनट बाद रात 9:41 बजे उसने अपने पिता से वॉट्सऐप पर आखिरी कॉल की।

चार्जशीट में कहा गया है कि ट्विशा ने अपने पिता से रोते हुए समर्थ के कथित आक्रामक और हिंसक व्यवहार की शिकायत की थी। उसने अपने परिवार से तत्काल भोपाल आने की गुहार भी लगाई थी।

रात 10:05 बजे मां से हुई आखिरी बातचीत

चार्जशीट के अनुसार, ट्विशा ने रात 10:05 बजे अपनी मां रेखा रानी शर्मा को आखिरी फोन किया था। इस बातचीत में भी उसने समर्थ के कथित आक्रामक व्यवहार की शिकायत की।

इसके बाद उसकी मां ने कई बार फोन किया, लेकिन ट्विशा ने जवाब नहीं दिया। चार्जशीट के मुताबिक, समर्थ और गिरिबाला सिंह ने भी रेखा रानी के कई फोन का जवाब नहीं दिया।

10:16 बजे कमरे से बाहर निकलीं गिरिबाला

जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरिबाला ने रात 10:10 बजे तक फोन का जवाब नहीं दिया। बाद में जब उन्होंने फोन उठाया तो रेखा रानी ने बताया कि ट्विशा बहुत रो रही थी।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, गिरिबाला रात 10:16 बजे ट्विशा को देखने के लिए अपने कमरे से बाहर निकलीं। ग्राउंड फ्लोर पर ट्विशा नहीं मिलने के बाद उन्होंने रात 10:18 बजे उसे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके करीब पांच मिनट बाद सीसीटीवी में समर्थ और उसकी मां छत की ओर जाते दिखाई दिए। वहां ट्विशा जिम्नास्टिक बेल्ट से लटकी हुई मिली।

एम्स भोपाल ले जाया गया, पोस्टमॉर्टम में आत्महत्या की पुष्टि

एफआईआर के मुताबिक, ट्विशा को उसके पति समर्थ सिंह एम्स भोपाल ले गया था। समर्थ ने कथित तौर पर बताया था कि ट्विशा ने रात 10:20 बजे घर पर फांसी लगा ली थी।

सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, एम्स दिल्ली में पोस्टमॉर्टम के बाद मेडिकल बोर्ड ने भी मौत को आत्महत्या माना। रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगाने के कारण दम घुटना बताई गई है। चार्जशीट के मुताबिक, शरीर पर ऐसी चोट नहीं मिली, जिससे मौत से पहले मारपीट या हाथापाई का संकेत मिले।

फोन और सीसीटीवी की जांच अभी जारी

सीबीआई ने समर्थ और ट्विशा के फोन से जुड़ी पूरी फोरेंसिक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी रखी है। इसके अलावा भोपाल स्थित गिरिबाला सिंह के घर के सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी जांच एजेंसी के लिए अहम है। सीबीआई को आशंका है कि 12 मई की घटनाओं से जुड़े और तथ्य इन डिजिटल साक्ष्यों से सामने आ सकते हैं।

चार्जशीट में समर्थ और गिरिबाला सिंह के खिलाफ ट्विशा के साथ कथित क्रूरता, आत्महत्या के लिए उकसाने और साझा इरादे से जुड़े भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। दहेज संबंधी आरोपों की जांच को एजेंसी ने अभी खुला रखा है।