Uttar Pradesh weather – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

यूपी में फिर जोर पकड़ेगा मॉनसून, 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, मॉनसूनी गतिविधियों में तेजी आने से अगले दो से तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मॉनसूनी सिस्टम के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद मॉनसूनी द्रोणी धीरे-धीरे अपनी सामान्य स्थिति की ओर लौट रही है। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तर-मध्य हिस्से में निचले क्षोभ मंडल में बना चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब मौसम में बड़ा बदलाव लाएगा। यह अवदाब 27 जुलाई की दोपहर बाद पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तट के बीच प्रवेश करने की संभावना है, जिससे बंगाल की खाड़ी से आने वाला मॉनसूनी प्रवाह मजबूत होगा और उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, रामपुर, सोनभद्र, बरेली, अमरोहा, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, आजमगढ़, पीलीभीत, झांसी, वाराणसी और अयोध्या समेत कई जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान अच्छी बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है।

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

बीते कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून के फिर सक्रिय होने के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी और मौसम सुहावना होने की संभावना है।

किसानों के लिए राहत की उम्मीद

बारिश की कमी के कारण धान की फसल लगाने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई थी। लगातार तेज धूप और पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों में नमी कम हो रही थी। अब मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के बाद किसानों को उम्मीद है कि आगामी बारिश से फसलों को पर्याप्त पानी मिलेगा और खेती को राहत मिलेगी।

28 से 31 जुलाई तक रहेगा बारिश का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से 28 से 31 जुलाई के बीच विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।

गोरखपुर में सामान्य से अधिक रहा तापमान

रविवार को गोरखपुर में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और जुलाई माह के सामान्य वर्षा आंकड़े की भरपाई भी हो सकती है।

UP Weather Alert: यूपी में मानसून हुआ एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई इलाकों में जहां बारिश दर्ज की जा रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में गर्मी का असर भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी दिनों के लिए बारिश, तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर तेज हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

पूर्वी यूपी में कई दिनों तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6, 7 और 12 जुलाई को बारिश की संभावना है। इसके अलावा 6, 9 और 12 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं 10 और 11 जुलाई को भी पूर्वी यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

पश्चिमी यूपी में भी भारी बारिश की चेतावनी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 12 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 7 से 12 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने और मौसम के अचानक बदलने की भी चेतावनी दी है।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

UP Weather: आंधी-बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, सुबह-रात हुई सुहानी लेकिन दिन की तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले चार दिनों से प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य बना हुआ है। मंगलवार को हुई आंधी और बारिश के बाद बुधवार को लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत जरूर मिली, लेकिन दिन में निकली चिलचिलाती धूप ने राहगीरों के पसीने छुड़ा दिए।

बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात और सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई तक प्रदेश में तापमान सामान्य बने रहने की संभावना है।

अप्रैल में झुलसाने वाली गर्मी, मई में मिली राहत

अप्रैल महीने में उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जिससे लोगों को रिकॉर्ड गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मई की शुरुआत से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में बड़ा बदलाव ला दिया।

तेज आंधी, बादल और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। हालांकि बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को दोबारा गर्मी का एहसास होने लगा।

धूप ने बढ़ाई परेशानी, लेकिन लू से राहत

दिनभर आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की वजह से सड़कों पर चलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। खासतौर पर दोपहर के समय स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्राओं को गर्मी का सामना करना पड़ा।

हालांकि राहत की बात यह रही कि गर्म हवाएं और लू नहीं चली। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही हल्की हवाओं के कारण तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा और गर्मी अपेक्षाकृत कम महसूस हुई।

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. दिनेश शाह के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। उन्होंने बताया कि मौसम में 35 प्रतिशत नमी बनी रही, जिससे लू जैसी स्थिति नहीं बनी।

बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

उधर, बांदा जिले में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी 72 वर्षीय जुग्गा वर्मा मंगलवार को खेत में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

बताया जा रहा है कि तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी की दो वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।

UP Weather Update: लखनऊ-गोरखपुर समेत कई जिलों में बढ़ेगा तापमान, आज से तेज पछुआ हवाओं का असर
उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर और मेरठ सहित कई जिलों में गर्मी का असर तेज होगा। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से दिन के समय गर्मी बढ़ेगी और हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तेज धूप और शुष्क वातावरण के कारण लोगों को खासकर दोपहर में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तेज हवाओं से बढ़ेगा गर्मी का असर

गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार से पछुआ हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इन हवाओं की वजह से वातावरण में नमी कम होगी और गर्मी का प्रभाव ज्यादा महसूस होगा। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से निकलते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अयोध्या में हल्के बादल, बारिश के आसार नहीं

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी हवाएं सामान्य गति से चलेंगी और तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।

आगरा में तापमान में गिरावट, लेकिन धूप का असर कायम

आगरा में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह ठंडक और बादल छाए रहे, जबकि दिन में तेज धूप निकली। हवा चलने के कारण धूप का असर कुछ कम रहा। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 4.5 और 4.7 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तेज सतही हवाएं चलेंगी और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

बरेली में तेज सतही हवाओं का अनुमान

बरेली में शुक्रवार को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा।

कानपुर में दिन गर्म, रात में ठंडक

कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि रात के समय बादल छंटने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

लखनऊ में सुबह बादल, दोपहर में तेज धूप

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है। हवाओं के चलते तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

मेरठ में हल्के बादल और धूप का मिश्रण

मेरठ में हल्के बादलों के बीच धूप खिलने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 67 प्रतिशत और न्यूनतम 33 प्रतिशत रहा।

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में अगले 3 दिन तक ठंड और बारिश की डबल मार, ओले और तेज हवाओं के साथ बिगड़ेगा मौसम
उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा।

बारिश और आंधी का अनुमान

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री अधिक है। हालांकि यह राहत अस्थायी है। IMD ने अगले तीन दिनों में तेज हवाओं और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

पालम में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री

सफदरजंग मॉनिटरिंग सेंटर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। रिज में अधिकतम तापमान 23 डिग्री, लोधी रोड 22.1 डिग्री, आया नगर 21.6 डिग्री और पालम में 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान पालम में 6.7, लोधी रोड और आया नगर में 7.6 तथा रिज में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आसमान में छाए रहेंगे बादल

IMD के अनुसार, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। दोपहर या शाम तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे।

तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, रात में गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री और न्यूनतम 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 31 जनवरी की रात से 2 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट ओले पड़ने की संभावना है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)

वहीं, शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 253 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी के 22 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ और चार केंद्रों पर ‘बहुत खराब’ रही। वजीरपुर में AQI सबसे अधिक 318 दर्ज किया गया। बारिश के बावजूद आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता और बिगड़ सकती है। IMD की चेतावनी के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है।