National News - राष्ट्रीय

अनुष्का के लिए फैमिली सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण

anushka familyमुम्बई: बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह कभी भी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ सकती हैं। वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अनुष्का शर्मा इन दिनों क्रिकेटर विराट कोहली से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुष्का की फिल्म ‘बॉम्बे वैलवेट’ प्रदर्शित हो गई है। अनुष्का ने कहा कि वह लंबे समय तक कहीं नहीं रह सकतीं। अभी उन्हें यह काम अच्छा लग रहा है। वह एंज्वॉय कर रही हैं क्योंकि यह काम उन्हें अभी आकर्षित कर रहा है, लेकिन किसी दिन वह अपने इस काम को छोड़ भी सकती हैं। उनके लिए उनकी फैमिली सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। चर्चा है कि अनुष्का और विराट जल्द ही शादी करने वाले हैं। यदि शादी के बाद अनुष्का बॉलीवुड छोड़ देती हैं तो यह पहली बार नहीं होगा कि कोई अभिनेत्री शादी के बाद ऐसा ब्रेक ले रही हो। इससे पहले भी ऐश्वर्य राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, काजोल सहित कई अभिनेत्रियां शादी के बाद कई वर्षों तक फिल्मों से गायब रहीं।

Related Articles

Back to top button