मनोरंजन

‘आजा मेरे नाल’ ने किया प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध

मुम्बई : सिंगर रवीना मेहता और रिषभ कांत संगीत क्षेत्र के नए चेहरे हैं। उनके नए गीत आजा ‘मेरे नाल’ से उन्होंने निश्चित रूप से दर्शकों को अपनी आवाज और अभिनय से मंत्रमुग्ध कर दिया है। रिलीज होने के चार दिन में ही इस गाने को दो लाख से ज्यादा व्यूज मिले और काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। दो लाख व्यूज पार करना यह एक स्वत्रंत म्यूजिक के लिए काफी बड़ी सफलता है।

Aaja Mere Naal - Official Video | Raveena Mehta | Rishabh Kant | Latest Song 2020

फ़िलहाल भारत में स्वतंत्र संगीत का महत्व बढ़ते जा रहा है और ये दो कलाकार, ऋषभ कांत और रवीना मेहता को कुछ ही समय में उनके संगीत को व्यापक रूप से स्वीकार और प्यार मिला। गायक अवितेश श्रीवास्तव के साथ अपने पहले गीत ‘यादें’ को मिले प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद सिंगर रवीना मेहता अपने गायन और अभिनय से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए ‘आजा मेरे नाल’ नया गीत लेकर आयी हैं।


इस गाने को रिषभ कांत ने अपनी आवाज के साथ संगीत भी दिया और इसे प्रोड्यूस भी किया है। आजा मेरे नाल के पहले रिषभ ने सुकृति और प्रकृति कक्कर के साथ मिलकर अर्जुन बिजलानी अभिनीत “कहदीं हां कहदीं ना” सुपरहिट गाने क संगीत दिया था।

Related Articles

Back to top button