जीवनशैलीस्वास्थ्य

गर्भावस्था के दौरान आम खाना सुरक्षित है?

Mango Fruit
Mango Fruit

किसी भी स्त्री के जीवन में गर्भावस्था वह समय है जो अन्य बातों के अलावा विभिन्न प्रकार का खाना खाने की उत्कट इच्छा के लिए भी प्रसिद्ध है। इन 9 महीनों में महिलायें डाइटिंग या वज़न बढ़ने जैसी चिंताएं नहीं करती तथा अच्छे अच्छे खाने का मज़ा उठाती हैं।

गर्भावस्था के दौरान अच्छा खाना खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है क्योंकि मां को स्वयं को तथा होने वाले बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। मां जो कुछ भी खाती है वह सीधा उसके बच्चे को प्रभावित करता है।

गर्भवती माताओं के शरीर में भोजन द्वारा प्रवेश करने वाले पोषक तत्व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मिलते हैं। इसलिए यह बात बहुत महत्वपूर्ण है कि गर्भवती महिला क्या खा रही है। स्वस्थ गर्भावस्था तथा बच्चे के जन्म के लिए विभिन्न विटामिन्स तथा पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की आवश्यकता होती है। गर्भवती महिला को इस बारे में भी जानना चाहिए कि किस प्रकार का भोजन उसके लिए सर्वोत्तम है। इसलिए उसे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो गर्भवती महिला के लिए बहुत अच्छे हैं, वहीं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनके कारण गर्भवती महिला तथा उसके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के मन में गर्भावस्था के दौरान खाद्य पदार्थों के संबंध में सैंकड़ों शंकाएं होती हैं। आज बोल्ड स्काय आपको बताएगा कि गर्भावस्था के दौरान रसीले आमों का सेवन करना सुरक्षित है अथवा नहीं।

गर्भावस्था के दौरान आम आम मौसमी फल है जिसमें विटामिन सी, ए और बी6 के साथ पोटैशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। हम में से अधिकाँश लोग जानते हैं कि विटामिन सी तथा फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा आम में एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं जो गर्भवती महिला के प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत बनाने के साथ साथ उसे उर्जा भी प्रदान करते हैं। आम का सेवन करने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज़ आदि से भी आराम मिलता है क्योंकि इस फल में प्रचुर मात्रा में फाइबर (रेशा) होता है जो पाचन की प्रक्रिया को सुधारता है। ऐसी गर्भवती महिलायें जिन्हें गर्भावस्था के दौरान मीठा खाने की इच्छा होती है उनके लिए आम एक अच्छा विकल्प है। इससे वे अपचन और मोटापा जैसी समस्याओं से बच सकती हैं। अत: ऐसा कहा जाता है कि गर्भवती महिला को बिना किसी डर के आम का सेवन करना चाहिए।

ध्यान रखने योग्य बातें 1. वे गर्भवती महिलायें जिन्हें मधुमेह की समस्या है उन्हें आम का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि आम में बहुत अधिक मात्रा शुगर (शक्कर) होती है।

2. ध्यान रहे कि आप ऑर्गेनिक आम ही खरीदें क्योंकि रसायनों द्वारा या कृत्रिम रूप से पकाए गए आम आपके बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button