National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

तांगे पर खड़े होकर फोटो खिचवाना पड़ा महंगा

photo tangaजम्मू:: शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढऩे के साथ ही जगह-जगह कई राजनीतिक पार्टियों व लोगों ने प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ़ कांग्रेस सदस्यों को प्रदर्शन करना तब महंगा पड़ गया, जब व प्रदर्शन के लिए अपने साथ एक तांगे को ले आए और उस पर चढ़ कर फोटो खिचवाने लगे और तांगे के आगे बंधी घोड़ी इतना भार न सह सकने के कारण गिर गई और तांगे पर खड़े कांग्रेस सदस्य धड़ाम से नीचे गिर गए। हुआ ऐसा कि एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) और कांग्रेस के सदस्य पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। और व अपने साथ एक तांगे को भी लेकर आए थे। तभी प्रदर्शन कर रहे लोगों में से एक आदमी फोटो खिचवाने के लिए तांगे पर चढ़ गया, और देखते ही देखते करीब 20 लोग एक साथ फोटो खिचवाने के लिए तांगे पर चढ़ गए, तांगा कमजोर था और घोड़ी इतने लोगों का वजन नहीं सह पाई और लडखड़़ा कर जमीन पर गिर गई। और साथ ही तांगे पर खड़े एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकत्र्ता भी घोड़ी के साथ तांगे से नीचे गिर गए। जिन्हे मामूली चोटे लगी है।

Related Articles

Back to top button