![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/01/Env-CEO_FF-1.jpg)
पर्यावरण पर CEGR की पुस्तक में एसएमएस के दो अध्याय शामिल
लखनऊ : वातावरण में प्रदूषण के बढ़ने व वैश्विक तापमान में वृद्धि से मुख्यतः पर्यावरण में असन्तुलन व जलवायु परिवर्तन पैदा हो रहा है | इसके कारण सम्पूर्ण विश्व में जनजीवन प्रभावित हो रहा है | अतः जनमानस को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाना अति आवश्यक है | इसी क्रम में, शिक्षा विकास और अनुसंधान केंद्र (CEGR) ने एक पुस्तक “पर्यावरण के मुद्दे” को प्रकाशित की है, जिसमे स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज को दो-अध्याय लिखने व शामिल होने का मौका मिला। यह पुस्तक तकनीकी शिक्षा के पाठ्यक्रम क्रम में भी लागू की जायेगी |
स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के महानिदेशक, जो एक वरिष्ठ पर्यावरणविद हैं, ने इस पुस्तक को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शरद सिंह को भेट किया और पर्यावरण के गंभीर मुद्दों पर चर्चा किया| एस.एम.एस., लखनऊ व प्रदेश का पहला संस्थान है जिसे शिक्षा विकास और अनुसंधान केंद्र (CEGR) मे अपने दो- अध्याय : “अ) अक्षय और स्वच्छ ऊर्जा ब) सिविल सोसाइटी और पर्यावरण” को जोडने का मौका मिला ।