राज्यराष्ट्रीय

शराबी दूल्हा से दुल्हन ने किया शादी से इंकार

marriageललितपुर : शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के रजवारा गांव निवासी सीताराम रैकवार की लड़की शादी जाखलौन थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी प्रभु के लड़के राहुल से तय हुई थी। पहले से तय समय के अनुसार राहुल बारात लेकर गुरुवार को रजवारा गांव पहुंचा। शराब के नशे दूल्हा घोड़े पर बार बार झूल रहा था, और उसे परिजन किसी तरह संभाल रहे थे। घोड़े से उतारने के बाद जब दुल्हन के भाई ने दूल्हे का टीका किया, तो दूल्हे ने टीके में 50 हजार की मांग कर दी। दुल्हन के पिता ने जब असमर्थता जताई तो वर पक्ष के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। दुल्हन के पिता ने एसपी को सौंपे शिकायत पत्र में सारी घटना से अवगत कराया। वहीं, दूल्हा पक्ष द्वारा भी एसपी को शिकायती पत्र दिया गया है। प्रभु रैकवार ने बताया कि वरमाला की रस्म हो चुकी थी। चढ़ावे में तमाम जेवरात दुल्हन को देने के बाद ही दुल्हन के भाइयों ने फेरे होने से मना कर दिया। दूल्हे के पिता ने दुल्हन को चढ़ाव में दिए जेवरात वापिस दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button