Uncategorized

अयोध्या भूमिपूजन : CM योगी आदित्यनाथ ने जलाए दीप, पूरे प्रदेश में दीपावली जैसा नजारा

दुलहन की तरह सजी अयोध्या

भूमि भूजन से पहले दीपों से जगमगाई अयोध्या… कुछ ऐसा दिखा नजारा

राममय हुईं राम की नगरी

लखनऊ, 4 अगस्त, दस्तक टाइम्स (चन्द्र प्रताप सिंह) : रामनगरी अयोध्या में पांच अगस्त यानी बुधवार को श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन है। इसको लेकर एक हफ्ते से प्रदेश में जारी उल्लास का माहौल अब बड़े उत्सव की रूप ले चुका है। दो दिन के उत्सव का यह नजारा दीपावली जैसा भव्य होगा। अयोध्या में कल अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। इसी मुहूर्त में भगवान श्रीराम का जन्म भी हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर प्रदेश में दो दिन दीपावाली जैसा माहौल रहेगा। इसकी शुरुआत भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दी है। लखनऊ में उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग, पर दीपोत्सव  मानया गया। सीएम योगी ने खुद दीप जलाए और आतिशबाजी की।

सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर आज शाम से दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलेगा।  सीएम योगी आदित्यनाथ जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे थे तो उन्होंने वहां साधु-संतों के साथ आम लोगों से चार व पांच अगस्त को दीपोत्सव मानाने की अपील की थी। इसी कारण वह खुद इसकी शुरुआत अपने सरकारी आवास से कर रहे हैं।

इसके साथ ही प्रदेश की बड़ी तीर्थ नगरी प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन, वाराणसी तथा चित्रकूट के साथ नैमिषारण्य और गोरखपुर में भी दीपोत्सव मनाया जा रहा है। गोरखनाथ मंदिर में श्री रामचरितमानस का पाठ सोमवार को सुबह दस बजे से शुरू हुआ। यह पाठ बुधवार दोपहर दो बजे तक चलेगा।

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ने राम मंदिर के भूमि पूजन के पूर्व 101 दिये जलाए। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री श्री अनिल राजभर ने आज अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के पूर्व अपने सरकारी आवास पर 101 दिये जलाए।

वाराणसी में आज से भगवान श्री राम की आराधना प्रारंभ हो गई है। यहां पर मंदिरों के साथ घाट तक पूजा हो रही है। यहां पर भगवान श्री राम की आराधना जोरों पर है। धर्म की नगरी काशी में भव्य पूजन हो रहा है।

अयोध्या में मंगलवार को राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर हवन किया गया। यहां संतों ने भूमि पूजन को लेकर हवन किया।  प्रदेश में कई जगह अखंड कीर्तन और रामायण का पाठ का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास पर आज और कल दीपोत्सव भी होगा।

Related Articles

Back to top button