अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

बड़ी खबर: गैंगेस्टर विकास दुबे के घर में बंकर, दीवार में चुनवाकर रखा था असलहा-बारूद

फाइल फोटो

कानपुर, 5 जुलाई, दस्तक (ब्यूरो): आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद पुलिस को घटना के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश जारी है। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि विकास दुबे के घर में बंकर था, जिसमें वह हथियार छुपाकर रखता था। आईजी ने कहा कि जिस तरह कहा जाता है कि लोग सामान दीवारों में चुनवा कर रखते हैं, कुछ उसी प्रकार विकास दुबे ने दीवारों में असलहा-बारूद दबाकर रखा था।

पुलिस के हथियार विकास और उसके गुर्गे लूट ले गए

आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि विकास दुबे के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने 200-300 फायर किए जिसके खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के पांच हथियार विकास दुबे और उसके गुर्गे लूट ले गए थे, जिसमें एक AK 47, एक इनसास राइफल और 3 पिस्टल शामिल हैं। इन 5 हथियारों में से एक पिस्टल पुलिस ने बरामद की है।

फाइल फोटो

विकास ने दीवारों में असलहा-बारूद दबाकर रखा था

फाइल फोटो

आपको बता दें कि आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद इस घटना के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश जारी है। वहीं, दूसरी तरफ कानपुर प्रशासन ने विकास दुबे के बिठुर स्थित आवास को गिरा दिया है। घर गिराने के लिए विकास दुबे की उसी जेसीबी का इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए पुलिस टीम को घेरा गया था। इसके अलावा प्रशासन, विकास दुबे की सारी प्रॉपर्टी अटैच करने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन उसकी सभी संपत्तियों की जांच करेगा। साथ ही सभी बैंक अकाउंट्स भी सीज किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button