फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष ने कहा-कांग्रेस को राजनीति के सिवाय और कुछ नहीं आता, क्योंकि तीनों बिल किसान के पक्ष में है

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किसानों के हितों को लेकर कहा है। अभी संसद में किसानों को ध्यान में रखते हुए 3 बिल आए हैं, तीनों बिल बहुत दूरदृष्टि रखते हैं। ये बिल किसानों के उत्पाद का दाम बहुत तीव्र गति से बढ़ाने वाले रहने वाले हैं। कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने में ये बिल बहुत महत्वपूर्ण हैं। ‘फॉर्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स’ सुविधाजनक तरीके से किसान अपने उत्पाद को बेच सके इसकी व्यवस्था है। अभी उत्पाद अनाज मंडी के जरिए ही बेचा जाता है, ये सुविधा देता है कि अनाज मंडी से बाहर भी आप बेच सकते हैं और अपने दाम को तय कर सकते हैं।

नड्डा ने कहा, तीनों बिल किसान के पक्ष में हैं और इनमें किसान को बाज़ार में दाम मिलने में जितनी भी रूकावटें थीं उनको दूर करने का प्रयास किया गया है। आज कांग्रेस इनका विरोध कर रही है। हर चीज में इनका (कांग्रेस) काम हमेशा राजनीति करना है, कांग्रेस को सिवाय राजनीति के और कुछ नहीं आता।

Related Articles

Back to top button