टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 नवंबर को मतदान

मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 नवंबर को मतदान

भोपाल: मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली में मंगलवार को बुलाई गई बैठक में यह फैसला ले लिया गया। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में 3 नवंबर को मतदान का दिन तय किया है। जबकि 10 नवंबर को रिजल्ट भी घोषित हो जाएंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही अब मध्यप्रदेश में उपचुनाव वाले क्षेत्रों के लिए आचार संहिता लग गई है।

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। लेकिन, मध्यप्रदेश की चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार के लिए टाल दिया गया था। इससे पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि बिहार चुनाव के साथ या 29 नवंबर से पहले मध्यप्रदेश के भी चुनाव करा लिए जाएंगे।

वसीम रिजवी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, 9 जगहों पर तोड़े गए है मंदिर 

प्रदेश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर उपचुनाव हो रहे

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। पहली बार प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसकी वजह प्रदेश में मार्च में हुआ सियासी फेरबदल है। इसी साल 10 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार गिर गई थी।

देवरिया में पुलिस औऱ बदमाशों के बीच LIVE मुठभेड़, तस्वीरें हुईं वायरल

कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने से 22 सीटें खाली हो गई थीं। इसके बाद जुलाई में बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कसडेकर ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली। फिर मांधाता विधायक ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का झंडा पकड़ लिया। इसके अलावा, तीन विधायकों का निधन हो गया। यानी कुल 28 विधानसभा सीटें खाली हो गईं।

मौजूदा विधानसभा की स्थिति

पार्टी

सीटें

भाजपा

107

कांग्रेस

88

बसपा

2

सपा

1

निर्दलीय

4

खाली सीटें

28

कुल सीटें

230

2018 में हुए चुनाव के बाद विधानसभा की स्थिति

पार्टी

सीटें

कांग्रेस

114

भाजपा

109

बसपा

2

निर्दलीय

4

सपा

1

कुल सीटें

230

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।
साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।     

Related Articles

Back to top button