टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

चेतन शिवराम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जीती रैली ऑफ़ कोयम्बटूर

कोयम्बटूर, 11 अगस्त, 2019 । टीम एक्सारा के चेतन शिवराम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियंस याच क्लब एफएमएससीअई इंडियन रैली चैम्पियनशिप-2019 के दूसरे राउंड, जिसे रैली ऑफ़ कोयम्बटूर नाम से जाना जाता है, का खिताब रविवार को जीत लिया। ओवरनाइट लीडर चेतन ने दूसरे और अंतिम दिन सुहेम कबीर (प्राइवाटीयर टीम) से सिर्फ चार सेकेंड लीड के साथ  अपना आगे का सफर शुरू किया था। वह रेस कान्सेप्ट्स के यूनुस इलियास से 19 सेकेंड आगे थे। अपने भाई दिलीप शरण के रूप में सहचालक के साथ चेतन ने शानदार इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी और आईएनआरसी 3 कटेगरी के साथ-साथ ओवरआॅल आईएनआरसी खिताब भी जीत लिया। इस सफर में किस्मत ने भी चेतन का साथ दिया क्योंकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी सुहेम (सहचालक जीवा राथनम) पहले ही स्टेज में कीचड़ में फंस गए। सुहेम को इस मुसीबत से निकलने में छह मिनट लग गए और इस कारण वह खिताब तक तो नहीं पहुंच सके लेकिन तीसरा स्थान जरूर हासिल करने में सफल रहे।
चेतन को हालांकि सुहेम के फंसने से अधिक राहत नहीं मिली क्योंकि सुहेम के ही जेके टायर के साथी यूनुस काफी अच्छी ड्राइविंग कर रहे थे। यूनिस ने चेतन के साथ दूसरे दिन जबरदस्त प्रतिस्पर्धा जारी रखी। अंत में हालांकि यूनुस को आईएनआरसी पोडियम पर दूसरा स्थान ही मिल सका। वह सिर्फ 04.600 सेकेंड के अंतर से खिताब से दूर रह गए। यूनुस को हालांकि अपने साथी चालक हरीश गौड़ा के साथ आईएनआरसी-2 का खिताब मिला। टीम चैम्पियंस के डीन मास्कारेनहास (श्रुप्था पाडीवाल सहचालक) ने को आईएनआरसी-2 में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। पहले दिन के खराब किस्मत से आगे निकलते हुए डीन ने काफी कुछ दांव पर लगाते हुए समय की भरपाई करने की कोशिश की और अंतत: दूसरा स्थान पाने में सफल रहे।
टीम चैम्पियंस के ही फबीद अहमर ने अपने साथी चालक सनथ जी. के साथ ओवरआल पांचवें स्थान से ऊपर उठते हुए आईएनआरसी-3 में पहला स्थान और ओवरआल में तीसरा स्थान हासिल करते हुए शानदार डबल पूरा किया। रेस के बाद चेतन ने कहा कि हमारे और फबीद के बीच का अंतर वाकई काफी कम था। इसलिए हमने पहले तो अपने बीच के अंतर को बढ़ाने का प्रयास किया और फिर खुद को सुरक्षति रखते हुए पहला स्थान बचाए रखने का प्रयास किया। सुहेम को हालांकि इस स्टेज में काफी समय बर्बाद करना पड़ा। इससे हमें थोड़ा आराम मिल गया। आईएनआरसी 4 में वैभव मराठे और उनके साथी चालक अर्जुन एसएसबी ने अपने जीत का क्रम जारी रखा है। इन दोनोें ने इस कटेगरी में लगातार दूसरी बार खिताब जीता।
परिणाम:
आईएनआरसी ओवरआल:-1) चेतन शिवराम और दिलीप शरण -1: 33: 51.700 घंटा,  2) यूनुस इलियास और हरीश गौड़ा -1: 33: 56.300 घंटा,  3) फैबीद अहमर और सनथ जी. – 1: 34: 54.400 घंटा
आईएनआरसी 2:-1) यूनुस इलियास और हरीश गौड़ा – 1: 33: 56.300; 2) डीन मस्कारेन्हास और शिरथा पैडिवल – 1: 28: 33.800 घंटा; 3) सुहेम कबीर और जीव रथिनम – 1: 40: 17.000
आईएनआरसी 3:-1) चेतन शिवराम और दिलीप शरण -1: 33: 51.700 घंटा,  2) फैबिड अहमर और सनथ जी – 1: 34: 54.400 घंटा, 3) आदित्य ठाकुर और वीरेंद्र कश्यप – 1: 35: 57.700 घंटा
आईएनआरसी 4:-1) वैभव मराठे और अर्जुन एसएसबी- 1: 38: 27.000 घंटा,  2) मनोज मोहनन और फ्रांसिस सचिन – 1: 39: 36.300 घंटा,  3) रक्षित अय्यर और चंद्रशेखर – 1: 40: 17.000
एफएमएससीआई-एसयूवी चैलेंज:-1. लोकेश गौडा और सुधींद्र बीजी, 2. गगन कुरुम्बइया और थिम्मू उदापांडा, 3. संजय अग्रवाल और समिथा एन.

Related Articles

Back to top button