BREAKING NEWSLucknow News लखनऊTOP NEWS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाराबंकी दौरा हुआ स्थगित

टिकैतनगर बाराबंकी (नृपेन्द्र तिवारी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को बाराबंकी दौरा स्थगित हो गया। दरअसल यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी का कोरोनावायरस से लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। इसके बाद से मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री रविवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को जेबीएस महाविद्यालय दुल्हादेपुर में तराई क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने आने वाले थे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम निरस्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। यहां पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने के बाद दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र व एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने 2 मिनट का मौन धारण करके कैबिनेट मंत्री की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की। इसके बाद विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।विधायक ने कहा कि इस दैवी आपदा की घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है।

आपको किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। तहसील प्रशासन को निर्देशित किया कि पशुओं के लिए चारा व बाढ़ व कटान पीड़ितों के लिए भोजन, दवाइयां व अन्य जरूरी सुविधा हर हाल में मुहैया कराया जाए। इसमें कहीं से कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चौबीस घंटे डाक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाय जिसमें पशु चिकित्सक भी राहत चौकियों पर सभी आवश्यक दवाओं जैसे सर्पदंश, एन्टी रैबीज इन्जेक्शन तथा संक्रामक रोगों से बचाने वाली सभी दवाइयों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित कराई जाय।चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, दिलीप मिश्रा, लालबाबू पांडेय रमाशंकर लोधी, पुरुषोत्तम तिवारी पंकज मिश्रा, प्रदीप द्विवेदी, वीरेंद्र आकाश गुप्ता रामअक्षयबर, लोधी अशोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार की रात से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। शनिवार की रात क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद शर्मा ने डीएम डॉक्टर आदर्श सिंह व एसपी डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी के साथ जेबीएस संस्थान दुल्हादेपुर का निरीक्षण किया था। और हेलीपैड बनाने के लिए सुरक्षित स्थान देखा था। इसके बाद तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक कर उनकी जिम्मेदारी निर्धारित की थी।

Related Articles

Back to top button