उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊस्वास्थ्य

राजधानी लखनऊ समेत यूपी में कोरोना का कहर, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड नए केस

लखऩऊ, 31 जुलाई, दस्तक (ब्यूरो) :  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड बना रहा है। सूबे में बढ़ते संक्रमण से सरकार के साथ जनता भी परेशान है। शुक्रवार शाम को जारी आंकड़ा और भी भयभीत करने वाला है। प्रदेश में आज 4453 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जो कि एक दिन का रिकॉर्ड है। इसी तरह से लखनऊ में भी 562 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। लखनऊ प्रदेश में शीर्ष पर है। सर्वाधिक एक्टिव केस होने साथ रोज संख्या में बढ़ोतरी सभी को भयभीत कर रही है।

उत्तर प्रदेश में पॉजिटिव केस मिलने के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। बीते 24 घंटे में आंकड़ा करीब साढ़े चार हजार का हो गया है। प्रदेश में आज 4453 पॉजिटिव केस मिले हैं। प्रदेश में अब 34968 एकिटव केस हैं जबकि 48863 संक्रमित हैं। बीते 24 घंटे में 43 लोगों ने दम तोड़ा जबकि प्रदेश में अब तक 1630 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटा में लखनऊ में 562, कानपुर में 321, बरेली में 295, प्रयागराज में 231, मिर्जापुर में 177, गोरखपुर 155 तथा देवरिया में 112 पॉजिटिव केस मिले हैं। लखनऊ में अब 4821 तथा कानपुर में 2821 एक्टिव केस हैं। लखनऊ में बीते 24 घंटा में सात लोगों ने दम तोड़ा है।

प्रदेश में गुरुवार को 1,15,618 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई, जो अब तक प्रदेश में एक दिन में की गई सर्वाधिक टेस्टिंग संख्या है। प्रदेश में अब तक प्रदेश में कुल 23,25,428 टेस्ट किए गए हैं। पांच सैंपल के 3358 पूल लगाए गए, जिसमें से 531 में पॉजिटिविटी पाई गई और दस सैंपल के 302 पूल लगाए गए, जिसमें से 30 में पॉजिटिविटी पाई गई। उन्होंने बताया कि अब तक सॢवलांस से 40823 इलाकों में 1,47,08,791 घरों का सॢवलांस किया गया है, जिसमें 7,44,89,777 लोग रहते हैं। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक दिन में कोरोना वायरस के 3705 नए मामले सामने आए थे। नए मरीजों के बढऩे की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या थी। शुक्रवार को तो यह रिकॉर्ड टूट गया। 57 संक्रमितों की मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button