अद्धयात्मउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डलखनऊ

दुर्गावाहिनी ने बांधा विहिप के केंद्रीय महामंत्री को रक्षासूत्र

अयोध्या जाते समय लखनऊ में किया अभिनन्दन

लखनऊ, 4 अगस्त, दस्तक टाइम्स (ब्यूरो) : विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा दुर्गावाहिनी ने मंगलवार को विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे और उनके साथ अयोध्या प्रस्थान कर रहे अन्य पदाधिकारियों को रक्षासूत्र (राखी} बांधा। श्री परांडे विहिप कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ श्रीराम मन्दिर निर्माण भूमि पूजन में भागीदारी करने के लिए अयोध्या जाते समय मंगलवार कुछ देर के लखनऊ में रुके थे।

श्री परांडे का लखनऊ में दुर्गा वाहिनी की अवधप्रांत इकाई ने सह-संयोजिका, रूबी द्विवेदी के नेतृत्व में रक्षासूत्र बांधकर अभिनन्दन किया।  इस अवसर श्री परांडे ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व पर हम सब हिन्दू धर्म, संस्कृती, समाज और इस पावन मातृभूमि के रक्षा का दृढ और पावन संकल्प प्रदान करने के लिए होता है। सभी को अनेक शूभकामनाएँ। भूमि पूजन कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान, एकात्मता तथा समरसता का प्रतीक है।

दुर्गावाहिनी के रक्षासूत्र बंधन और अभिनन्दन के इस कार्यक्रम में श्री परांडे के साथ प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी, प्रांत कार्यालय प्रमुख संतोष जी और प्रांत सेवा प्रमुख देवेंद्र जी भी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Back to top button