BREAKING NEWSLucknow News लखनऊState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

नहीं रहे पूर्व सांसद डॉ नेपाल सिंह, भाजपा में शोक की लहर

लखनऊ: भाजपा के पूर्व सांसद डा नेपाल सिंहं का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हे आज सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुरादाबाद के एक नर्सिग होम ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थें। उनका जन्म 12 अगस्त 1940 को अलीगढ के चंदौला क्षेत्र में हुआ था। उनकी शिक्षा दीक्षा भी अपने शहर में ही हुई। पढाई में बेहद होशियार रहे नेपाल सिंह को डाक्टरेट की उपाधि से भी नवाजा गया था।

भाजपा से सांसद रहने के अलावा वह यूपी में राजनाथ सिंह की सरकार में वह शिक्षा मंत्री भी रह चुके थें। वह बरेली मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र से विधानपरिषद सदस्य भी रहे। इसके अलावा 2014 के लोकसभा चुनाव में में उन्होंने रामपुर संसदीय सीट का चुनाव दिग्गज नेता मो आजम खां को हराकर जीता था।

Related Articles

Back to top button