लखनऊस्पोर्ट्स

इशिता, आकृति, जुनाली, प्रियंका, वैष्णवी और वर्तिका को स्वर्ण पदक

लखनऊ: इन्दीवर, इशिता, आकृति, जुनाली सिंह बिष्ट, प्रियंका, वैष्णवी और वर्तिका ने श्रीमती शीला चतुर्वेदी स्मारक जिला कराटे चैंपियनशिप में अपने-अपने वर्गो में स्वर्ण पदक जीतते हुए दबदबा कायम किया. अविजय चैरिटेबल ट्रस्ट और कराटे एसोसिएशन ऑफ़ लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, गोमतीनगर में आयोजित इस चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि  मुकेश कुमार सिंह (एडिशनल जिला जज लखनऊ) ने पुरस्कार वितरित किये.
श्रीमती शीला चतुर्वेदी स्मारक जिला कराटे चैंपियनशिप आयोजित
 इस अवसर पर मनीष कक्कड़ (कोषाध्यक्ष, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन), सैयद रफत (उपाध्यक्ष, यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन),  जसपाल सिंह (सचिव कराटे एसोसिएशन ऑफ़ यूपी), श्रीमती रचना मिश्रा (प्रधानाचार्य, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल), आनंद पाण्डेय और संदीप यादव मौजूद थे. इस चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता आगरा में आगामी 22 और 23 मई तक होने वाली राज्य सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे.
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है-
8 वर्ष वर्ग बालक काता:- अल्तमश, 9 वर्ष वर्ग बालक काता:-अर्णव श्रीवास्तव, 8 वर्ष वर्ग बालिका काता:- इन्दीवर सिंह, 9 वर्ष वर्ग बालिका काता:- जुनाली सिंह बिष्ट,  10 वर्ष वर्ग बालिका काता:- सृष्टि ध्यानी, 10 वर्ष वर्ग बालक काता:- श्रेष्ठ श्रीवास्तव, 11 वर्ष वर्ग बालिका काता:-दीपंशी जुयाल, 11 वर्ष वर्ग बालक काता:-कबीर पाल,  12 वर्ष वर्ग बालिका काता:- इशिता गुप्ता, 12 वर्ष वर्ग बालक काता:-अक्षत बाजपेयी, 13 वर्ष वर्ग बालिका काता:- आकृति, 13 वर्ष वर्ग बालक काता:- दिव्यांश पाण्डेय, 10 वर्ष 25 किलोग्राम से कम बालिका कुमिते:- प्रियंका सिंह, 10 वर्ष 30 किलोग्राम से कम बालिका कुमिते:- वैष्णवी श्रीवास्तव, 10 वर्ष 30किलोग्राम से कम बालक कुमिते:- दिव्यांश श्रीवास्तव, 10 वर्ष 30 किलोग्राम से ज्यादा बालिका कुमिते:- इशिता वर्मा, 10 वर्ष 30 किलोग्राम से ज्यादा बालक कुमिते:- वैभव पाण्डेय, 11 वर्ष 35 किलोग्राम से ज्यादा बालिका कुमिते:- वानी सेठी, 11 वर्ष 35 किलोग्राम से ज्यादा बालक कुमिते:- सिद्धेश सिंह, 11 वर्ष 35 किलोग्राम से ज्यादा बालिका कुमिते:- काजल यादव, 12 वर्ष 35 किलोग्राम से कम बालिका कुमिते:-गिरिशा सक्सेना, 12 वर्ष 35 किलोग्राम से कम बालक कुमिते:- प्रशांत सिंह, 12 वर्ष 40 किलोग्राम से कम बालक कुमिते:- सक्षम राज, 12 वर्ष 40 किलोग्राम से ज्यादा बालिका कुमिते:- इशिका गुप्ता,  13 वर्ष 40 किलोग्राम से कम बालिका कुमिते:- अर्पिता मौर्या, 13 वर्ष 40 किलोग्राम से कम बालक कुमिते:- अभिषेक कश्यप,  13 वर्ष 45 किलोग्राम से ज्यादा बालक कुमिते:- मृगेंद्र, 13 वर्ष 45 किलोग्राम से ज्यादा बालिका कुमिते:-वर्तिका मिश्रा.

Related Articles

Back to top button