अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 23 मई 2020: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — लोग आपके व्यवहार से सन्तुष्ट रहेंगे। धन सम्बन्धी समस्या आज दूर हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। आलस्य से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ — गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। करियर में अपेक्षित प्रगति होगी। कोई बड़ा राजनीतिक पद मिल सकता है। नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। कारोबार में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाये रखें।

मिथुन — निकटवर्ती लोगों से धोखा मिल सकता है। स्थान परिवर्तन करने से बचें। भोजन समय पर करें अन्यथा सिरदर्द की समस्या हो सकती है। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। नकारात्मक विचारों से बचने के लिये म्यूजिक और मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।

कर्क — प्रिय जनों से भेंट होने पर प्रसन्न होंगे। मन में आशावादी विचारों का प्रवाह रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य सन्तान का आज विवाह तय हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।

सिंह — समाज सेवा के कार्यों में पर्याप्त रुचि लेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिये अपने प्रयासों में तेजी लायेंगे। नये विचारों और ज्ञान से खुद को अपडेट करने के प्रयास में रहेंगे। किचन में आज कुकिंग में भी हाथ आजमा सकते हैं। डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष तौर पर काफी शुभ रहने वाला है।

कन्या —  धार्मिक साहित्यों का अध्ययन करेंगे। आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। जॉब बदलने के विषय में प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। प्रशासन के किसी आदेश या कानूनों की अवहेलना न करें।

तुला — किसी समाचार से व्यथित हो सकते हैं। साफ-सफाई और व्यक्तिगत अनुशासन का पूरा ध्यान रखें। बड़ा और महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अपने हितों के विषय में पूरा विचार कर लें। लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें।

वृश्चिक — सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। घर में आनन्द का वातावरण रहेगा। आर्थिक निवेश लाभदायी सिद्ध होंगे। विश्वस्त लोगों के साथ कोई बिजनेस डील होगी। विरोधी अपनी योजनाओं में असफल होंगे। घर से ही महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावी तरीके से अंजाम दे पायेंगे।

धनु — पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अधिकारियों से अप्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में महिला कर्मचारियों के साथ अच्छे से पेश आयें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों का दबाव ऊपर आ सकता है।

मकर — आमदनी बढ़ाने के लिये नये स्त्रोतों के विषय में प्लान करेंगे। बच्चों की शिक्षा और फीस की चिन्ता हो सकती है। अपने खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। प्रेमीजन से फोन पर लम्बी बातचीत हो सकती है। जॉब के लिहाज से समय अनुकूल है।

कुम्भ — नये बिजनेस आइडियाज़ को लेकर उत्साहित रहेंगे। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। घर के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। गरिष्ठ भोजन करने से बचें। कारोबार को लेकर चिन्ता हो सकती है।

मीन — पड़ोसियों के साथ अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। काम का बोझ बढ़ने के बावजूद उसे कुशलता से पूरा कर लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई कानूनी अवरोध आज दूर हो सकता है।

Related Articles

Back to top button