जीवनशैलीफीचर्ड

3 सितम्बर 2020 का राशिफल: जाने कैसे रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि

सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। नये लक्ष्य एवं नये कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्कता बरतें।

वृष राशि

सामाजिक संबंधों में व्यस्तता बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।

मिथुन राशि

वाक्यपटुता एवं व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।

कर्क राशि

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: इसमें सुधार लायें। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।

सिंह राशि

नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत व्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी के साथ मधुर वाणी का उपयोग करें।

कन्या राशि

कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनर्चया के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में अति व्यस्तता रहेगी। अपने स्वास्य के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि

निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक हैं। एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा। अभिभावको एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होती हुई नजर आएंगी।

वृश्चिक राशि

नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। प्रिय लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। घरेलू जरूरी कायरे को पूर्ण करें।

धनु राशि

अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

मकर राशि

मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए स्वयं को नियंतण्ररखें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। रोजगार क्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।

कुंभ राशि

 महत्वपूर्ण कायरें की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। प्रतिभाओं पर भरोसा रख महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित हों। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी।

मीन राशि

नये कायरें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।

Related Articles

Back to top button