Lucknow News लखनऊस्पोर्ट्स

जसपाल सिंह बने इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के संयुक्त सचिव

लखनऊ:  पेंचक सिलाट खेल संघ उत्तर प्रदेश  के अध्यक्ष जसपाल सिंह को अमृतसर (पंजाब) में हुए इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के कार्यकारिणी के चुनाव में  संयुक्त सचिव चुना गया. इस चुनावो में 32 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के संघों के अध्यक्ष व सचिव ने भाग लिया था. इन चुनावों में महाराष्ट्र पेंचक सिलाट संघ के अध्यक्ष किशोर प्रकाश येवले को अध्यक्ष, पंजाब पेंचक सिलाट खेल संघ के परविंदर कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जम्मू कश्मीर पेंचक सिलाट खेल संघ के मुफ़्ती हामिद यासीन व यूपी पेंचक सिलाट खेल संघ के जसपाल सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया. जसपाल सिंह का नाम पेंचक सिलाट खेल संघ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रस्तावित किया तथा हरियाणा के विनोद कुमार ने समर्थन किया.
जसपाल सिंह के संयुक्त सचिव चुने जाने के बाद  पेंचक सिलाट खेल संघ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर पेंचक सिलाट संघ लखनऊ के संतोष कुमार जायसवाल, सचिव राजेन्द्र सिंह, मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक प्रतीक पांडेय, उत्तम सिंह,संतोष, धीरज , ध्रुव कुमार ,प्राची सहित दर्जनो खेल प्रशिक्षक व खिलाडी उपस्थित रहे.
जसपाल सिंह ने कहा कि यूपी को पहली बार पेंचक सिलाट खेल में यह प्रतिनिधित्व मिला है, पेंचक सिलाट भारत सरकार खेल मंत्रालय, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज सहित सभी मान्यता मिली है, यह खेल ऐशियन गेम्स 2018, ओलम्पिक गेम्स 2020 में भी यह खेल शामिल है, मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों के लिए इस खेल में अपार संभावनाएं हैं. सभी पेंचक सिलाट सहित मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों के लिए यह हर्ष का विषय है, यूपी के खिलाड़ियों को ऐशियन गेम्स व ओलम्पिक खेलों तक पहुचाना हमारा लक्ष्य है.

Related Articles

Back to top button