उत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

राष्ट्रीय सब-जूनियर वुशू: यूपी को चौथा स्थान

लखनऊ। यूपी की वुशू टीम ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में हुई 19वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर वुशू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ताउलू में 4 पदक एवं शानशू में 10 पदक जीते। ताउलू में यूपी ने एक रजत व तीन कांस्य जबकि शान शू में दो स्वर्ण, दो रजत एवं छः कांस्य पदक जीते। शान शू में यूपी टीम चौथे स्थान पर रहीं। टीम की इस सफलता पर महासचिव मनीष कक्कड़ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
पदक विजेता इस प्रकार हैः-
स्वर्णः तनिश नागर-बालक शानशू 48 किग्रा, मधुपाल-बालिका शानशू 42 किग्रा, रजतः
शौर्य-बालक शानशू 28 किग्रा, कृश-बालक शानशू 39 किग्रा, कृष-बालक दाउ शू रजत, कांस्यः आयुष सैनी-बालक शानशू 24 किग्रा, कार्तिक बालियान-बालक शानशू 32 किग्रा, श्रेया भाटी-बालिका शान शू 24 किग्रा, लविश अधाना-बालिका शान शू 28 किग्रा, अनुष्का-बालिका शानशू 39 किग्रा, हिबा परवीन-बालिका शानशू 52 किग्रा, सुनीश रावत-बालक ताउलू (दाउ शू), वैभव सिंह-बालक ताउलू (गुन शू), शगुन रावत-बालिका ताउलू (क्यांग शू), शिवा रावत-बालक ताउलू (नन्क्वान), कृष-बालक चंगक्वान।

Related Articles

Back to top button