लखनऊसाहित्य

‘काव्य क्षेत्रे काव्य किरीट सम्मान-2019’ से ओम नीरव सम्मानित

लखनऊ: पर्यावरण सप्ताह के मौके पर साहित्यिक व सामाजिक संस्था  काव्य क्षेत्रे के तत्वावधान में ” काव्य व सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को बाल निकुंज इंटर कालेज श्रीनगर मोहिबुल्लापुर में किया गया। इस समारोह में वरिष्ठ रचनाकार ओम नीरव को उनकी दीर्घकालीन  साहित्यिक सेवाओं के लिए काव्य क्षेत्रे काव्य किरीट सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि डॉ अजय प्रसून, नरेन्द्र भूषण भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन हरि मोहन वाजपेई माधव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण और राजेंद्र कात्यायन के शब्दार्चन से हुआ। उसके बाद उपस्थित कवियों में चेतराम “अज्ञानी”, गुरु देव,  ने मनोहारी काव्य पाठ कर खूब वाहवाही लूटी। राजेन्द्र कात्यायन ने “बदल गया है गांव अब तो बदल गया है गांव” रचना सुनाई जिसे लोगों ने खूब सराहा। ओज कवि  योगेश सिंह  चौहान ने सम्मोहक काव्य पाठ किया।

Related Articles

Back to top button