उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊवीडियो

बड़ी खबर: प्रियंका का योगी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी…देंखे वीडियो

लखनऊ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ, 29 जून दस्तक (ब्यूरो):  देश में लगतार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों  को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में विरोध-प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ समेत कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिक्शा व बैलगाड़ियों की सवारी कर विरोध जताते हुए कीमतों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की। राजधानी में विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने आराधना मिश्रा समेत दर्जनों कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रियंका ने ट्विटर पर घेरा

कांंग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर के माध्यम से सरकार को घेरा। जहां एक और कार्यकर्ता सड़कों पर थे, वहीं प्रियंका सोशल मीडिया में एक्टिव थीं। उन्होंने लिखा, ‘कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं, मगर पिछले 20 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर वार कर रही है। कांग्रेस ने #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान के जरिए देश की आवाज सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। आप भी इसका हिस्सा बनिए।

https://youtu.be/4gy00EFOLNg

Related Articles

Back to top button