उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्यलखनऊ

रामगोपाल यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया बर्डे…देंखे

कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

लखनऊ/इटावा, 29 जून दस्तक(ब्यूरो): आज सपा कार्यालय पर प्रो रामगोपाल यादव का जन्मदिन केक काट कर लॉकडाउन के चलते सादगी से मनाया गया। इसके साथ सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वाहन पर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदेश के हर जिले के हर ब्लॉक में समाजवादी आह्वाहन यात्रा शुरू की गई है।

सादगी से मनाया गया रामगोपाल यादव का जन्मदिन

कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

आज शुरू हुई यह यात्रा एक महीने तक चलेगी। यह साइकिल यात्रा जिले के हर ब्लॉक में निकाली जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक ग्रुप में 6 या 7 लोग ही शामिल होंगे जो एक महीने तक प्रतिदिन 5 गांव में जाकर समाजवादी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसी क्रम में आज सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई।

पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने हरी झंडी दिखाई

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की मौजूदगी में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने हरी झंडी दिखा कर साइकिल यात्रा को रवाना किया। गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे प्रदेश में आह्वाहन पत्र जारी करके आह्वाहन यात्रा शुरू करने की अपील की थी। जिसके बाद प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं द्वारा ये किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button