BREAKING NEWSState News- राज्यTOP NEWSफीचर्ड

गृहमंत्री के घर सजा राम दरबार, सुंदरकांड में शामिल होकर लिया भगवान का आशीर्वाद

भोपाल: अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर मध्य प्रदेश में भी भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जब अयोध्या में भूमि पूजन होगा तब मध्य प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में भजन और आरती की जाएगी। शाम को मंदिरों सहित घरों में दीप जलाकर आज का दिन उत्साह से मनाए जाने की तैयारी है। मप्र के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के निवास पर भी राम दरबार सजा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चार इमली स्तिथ क्रांतिश्वर शिव मंदिर आश्रम में पूजा पाठ कर भगवान का आशीर्वाद लिया, साथ ही सुंदरकांड में सम्मिलित हुए।

राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सैंकड़ों सालों बाद

तिहासिक दिन आज आया है। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय पर तंज कसते हुए लगातार ट्वीट और बयानबाजी करने वाले कांग्रेस नेताओं को कैकई, मंथरा बताते हुए कहा कि ऐसे समय में भी कई लोग बयानबाजी से बाज नही आ रहे हैं। बताते चले कि इससे पहले पहले मंगलवार शाम भी गृहमंत्री के निवास पर पूरे परिवार सहित राम दरबार की पूजा और भगवान राम की आरती की हुई थी। उन्होंने अपने बंगले पर दीपक जलाकर प्रकाश किया था। इस दौरान कारसेवकों को सम्मान भी किया गया था।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा में की पूजा अर्चना

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने आज हरदा मे पूजा अर्चना कर बरसों बाद भगवा जैकेट धारण किया। साथ में भगवान श्रीराम से आज्ञा लेकर पुन: भगवा दुपट्टा धारण किया। मंत्री पटेल ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश वासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने प्रदेश के किसानों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button