लखनऊस्पोर्ट्स

सीनियर पुरूष एवं महिला कुश्ती ट्रायल 10 अक्टूबर से

लखनऊ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ एवं जिला कुश्ती संघ के समन्वय से जिला स्तरीय सीनियर पुरूष व महिला कुश्ती ट्रायल 10 अक्टूबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दोपहर दो बजे से होगा। इस ट्रायल में किसी भी उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला स्तर पर चयनितों को 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेना होगा। मंडल स्तर पर चयनित टीम 15 से 17 अक्टूबर तक मिर्जापुर में होने वाली पं.दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष व महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Related Articles

Back to top button