International News - अन्तर्राष्ट्रीयअजब-गजब

कैमरे में कैद हुआ विश्व का सबसे बड़ा जानवर, 82 फीट लंबाई और 1 लाख किलो वजन

सिडनी : आस्ट्रेलिया (Australia) के शहर सिडनी (Sidny) के समुद्र तट के पास दुनिया (World) का सबसे बड़ा जानवर कैमरे में कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस विशाल जानवर की लंबाई 82 फीट और वजन करीब 1 लाख किलो है। दुनिया के इस सबसे बड़े जानवर का नाम ब्लू व्हेल है जिसके फुटेज बहुत ही रेयर हैं।

खबर के अनुसार इस नजारे को @seansperception इंस्टाग्राम नाम के यूजर ने 18 अगस्त को अपलोड किया था जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि ब्लू व्हेल (Blue whale) सतह पर कम ही नजर आती हैं और उन्हें देख पाना बहुत ही दुर्लभ होता है। ब्लू व्हेल का यह वीडियो भी आसमान से रिकॉर्ड किया गया है।

https://www.instagram.com/reel/CEBUlBsjGc3/?utm_source=ig_embed

ब्लू व्हेल समुद्र में तटों से बहुत दूर रहती हैं। उनकी संख्या बहुत बड़े इलाके मे फैली होती हैं। उनक माइग्रेशन और रहने की जगह के बारे में बहुत कम जानकारी मौजूद है। ब्लू व्हेल 36 हजार किलोग्राम तक रोज खाना खाती है। उनके खाने में ज्यादातर क्रिल होती हैं। ब्लू व्हेल की जीभ एक हाथी के बराबर और उसका दिल एक कार के बराबर होता है।

Related Articles

Back to top button