अजब-गजबमनोरंजन

अनिल ने मलेशिया में सोनम के लिए मांगी विश

Anil-sonam-kapoorमुंबई। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार एक्टर हैं, जिनकी बेटियां भी उनके साथ कदम से कदम मिलाती हुईं कामयाबी की नई बुलंदियां छूती जा रही हैं। इनमें पापा और बेटी की एक हिट जोड़ी अनिल कपूर और सोनम कपूर की है।

अनिल, सोनम से बहुत प्यार करते हैं और एक अच्छे पापा की तरह हर कदम पर उनका साथ देते हैं। हाल ही में वो एक अवॉर्ड इवेंट के लिए मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में थे। वहां उन्हें एक विशिंग फाउंटेन नजर आ गया। फिर क्या था, वो वहां खड़े हो गए और अपनी बेटी सोनम के लिए विश मांग डाली।

अनिल ने खुद बताया कि उन्होंने सोनम के लिए विश मांगी हैॅ और अगर यह सच साबित होती है तो वह जरूर वहां वापस आएंगे। अनिल के साथ बिपाशा बसु भी मौजूद थीं। मगर अनिल ने सोनम के लिए क्या विश मांगी, इसका खुलासा नहीं किया।

Related Articles

Back to top button