मनोरंजन
अपने कपड़ों को लेके स्पॉट हुए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- पुरे जोकर लग रहे हो

बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपने अजीब फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में उन्हें एक बार फिर अजीबोगरीब कपड़ों में स्पॉट किया गया। इस इवेंट में जैसे ही उन्होंने एंट्री ली, वहां मौजूद सभी लोग उन्हेंं देख हैरान रह गये।

इवेंट में मौजूद हर किसी की निगाहें रणवीर के आउटफिट पर टिकी थी, लेकिन उनके लिए ये कोई नई बात नहीं थी। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के अजीबोगरीब कपड़ों में कई इवेंट्स में नजर आ चुके हैं।
इस दौरान रणवीर के साथ उनकी फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी मौजूद थे। रणवीर ने लाल, पीले, नीले वाइब्रेंट कलर का कोट-पैंट पहन रखा था, जिसमें वह बेहद फनी लग रहे थे।
रणवीर के फुटवियर की बात करें तो उन्होंने अपने इस मल्टीकलर आउटफिट के साथ व्हाइट एंड येलो स्नीकर्स कैरी किए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके इस लुक को लेकर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर उन्हें पटाखा बताया। एक और यूजर ने कहा कि जोकर लग रहे हो।
रणवीर बहुत जल्द सिम्बा में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार अदा कर रहे हैं। इस फिल्म को एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर अपनी शादी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणवीर जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी करने वाले हैं।