अन्तर्राष्ट्रीय

अब दुनिया के मोस्टवांटेड आतंकियों में यह ब्रिटिश लड़का भी शामिल

aseel-muthana-नई दिल्ली (1 अक्तूबर):कार्डिफ के एक टीनएज लड़के को दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकियों की संयुक्त राष्ट्र की सूची में शामिल किया गया है। यह लड़का आतंकी संगठन आईएस में शामिल होने के लिए ब्रिटेन से चला गया था। इस लड़के को ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के आग्रह पर इस सूची में शामिल किया गया है।

ब्रिटिश अखबार ‘द टेलीग्राफ’की रिपोर्ट के मुताबिक, असील मुथाना नाम का यह लड़का 17 साल की उम्र में पिछले साल सीरिया चला गया था। वह 4 अन्य खूंखार ब्रिटिश जिहादियों में शामिल हो गया। जिसकी वजह से उस पर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध लगा दिया गया है। असील जिहाद के लिए मरने के लिए तैयार होने की बात जाहिर करता रहा है। उसने मीडिया इंटरव्यू में भी जिहाद का प्रचार किया। वह अपने बड़े भाई नसीर के साथ भागा था। जो भी इस प्रतिबंधित सूची में शामिल है। संयुक्त राष्ट्र अलकायदा सैंक्शन्स रिजीम लिस्ट में असील के साथ चार अन्य ब्रिटिश कट्टरपंथियों को शामिल किए जाने को इस हफ्ते के शुरुआत में ही मंजूरी दी जानी थी। लेकिन इसे अस्थाई रूप से टाला गया।

असील की आर्थिक सम्पत्ति को फ्रीज कर दिया जाएगा। साथ ही उसके यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका मतलब है, कि अगर उसने सीरिया छोड़ने की कोशिश की तो उसे निर्वासित माना जाएगा। इसके अलावा इस सूची में शामिल कट्टरपंथियों में सैली-एनी जोन्स, ‘मिसेस टेरर’, अक्शा महमूद शामिल हैं। जो 2013 में ग्लासगो चले गए थे। इनके अलावा ‘सुपरमार्केट जिहादी’ नाम से मशहूर उमर हुसैन और असील के भाई नसीर को भी इस सूची में शामिल किया गया है। उमर पहले मोरिसंस में एक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था।

इन जिहादियों को इसलिए निशाना बनाया गया है क्योंकि ये आईएस के लिए भर्ती में शामिल रहे। साथ ही ब्रिटेन के अलावा कहीं भी आतंकी हमले की तैयारी कर रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि यह पहली बार है जब किसी सरकार ने अपने नागरिकों को संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूची में शामिल करने के लिए आग्रह किया। इस कदम को आईएस से लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button