अन्तर्राष्ट्रीय

अमरीका का पाक को जोर का झटका!

pak obamaवाशिंटगन: अमरीकी सरकार पाक की आर्थिक मदद में कटौती कर इसे जोर का झटका जोर से देने वाली है। पाक वेबसाइट tribune.com.pk ने बताया है कि ओबामा सरकार पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक और सुरक्षा बजट में 10 प्रतिशत की कटौती करने जा रही है।अमरीकी सरकार अपना नया बजट घोषित करने जा रही है, जिसमें यह कटौती हो सकती है। हालांकि इस बार पाकिस्तान ने 80 करोड़ डॉलर की मांग की है। इसमें से 53.4 करोड़ डॉलर नागरिक सेवाओं के लिए है और 30 करोड़ डॉलर फौजी मदद के लिए है। पाक का कहना है कि वह इस राशि से आतंकियों से लड़ेगा। अफगानिस्तान में ताजा हालात के कारण पाकिस्तान ने अमरीका से मदद मांगी है लेकिन अमरीका पाक के एक तरफे रवैए से नाखुश है। वहीं कई अमरीकी सांसदों ने अपनी सरकार से कहा है कि वह पाकिस्तान को मदद बंद कर दे। उसके पास आय के साधन बहुत कम है और अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है। आपको बता दें कि अमरीका पाकिस्तान को हर साल बड़ी मदद देता रहा है। भारत ने अमरीका के सामने यह मुद्दा हमेशा उठाया है कि पाकिस्तान इस राशि का बड़ा हिस्सा भारत के खिलाफ अघोषित युद्ध में लगा देता है।

Related Articles

Back to top button