दस्तक टाइम्स/एजेंसी : इंडिया से बाहर कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग करने में सबसे बड़ी जिस परेशानी का सामना करना पड़ता है वो है खाना। कल्चर के साथ ही फूडिंग हैबिट्स से तालमेल बिठाते-बिठाते स्वाद लगभग खत्म ही हो जाता है। वैसे तो टूरिज्म को देखते हुए काफी सारे देशों ने अपने यहां इंडियन्स फूड्स का वेलकम किया है जिसे न सिर्फ इंडियन्स बल्कि वहां के लोग भी बहुत पसंद के साथ खाते हैं। कामकाज, हनीमून से लेकर मौज मस्ती के लिए अमेरिका लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। अमेरिका जाकर अगर इंडियन फूड्स को मिस कर रहे हैं सो डोन्ट वरी…इन रेस्टोरेंट्स को गूगल मैप से खोजें और पहुंच जाएं बिरयानी से लेकर डोसे तक का स्वाद लेने।
इंडिका, ह्यूस्टन
ह्यूस्टन में इंडियन्स की भरमार को आसानी से देख सकते हैं इसलिए जहिर सी बात है यहां इंडिया के खाने को तो कोई मिस नहीं करता होगा। इंडिका यहां के फेमस रेस्टोरेंट्स में से एक है। यहां का क्रिएटिव फ्यूजन लोगों को खासतौर से अट्रैक्ट करता है। सी फूड्स को इंडियन मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है जिसका स्वाद लाजवाब होता है। पोर्क के मीट और प्रोन्स को बनाने में लाल मिर्च का टच दिया जाता है।
Other Restaurents: उडुपी पैलेस, सैन फ्रांसिस्को
बॉम्बे दरबार, मियामी
उत्सव, वरनॉन सिटी
क्यूमिन, शिकागो
मैसूर वुडलैंड, शिकागो
तुलसी, न्यूयॉर्क सिटी
जुनून, न्यूयॉर्क सिटी
जी राज महल, ऑस्टिन
बदमाश, लॉस एंजिलिस
मियामी जैसै टूरिस्ट प्लेस पर इंडियन फूड्स के लिए लोगों की दीवानगी देखी जा सकती है। वैसे तो इस देश में अर्जेंटीना, क्यूबा और लैटिन रेस्टोरेंट्स में ज्यादा भीड़ होती है लेकिन उन लोगों की भी तादाद कम नहीं जो खासतौर से इस रेस्टोरेंट में लैंब रोगन जोश और चिकन बिरयानी खाने आते हैं। जिन्हें तीखे और चटपटे इंडियन मसालों के साथ बनाया जाता है।
कलरफुल इंडिया को अमेरिका में कहीं देखना हो तो उत्सव रेस्टोरेंट का रूख करें। रंग-बिरंगे मसालों से इंस्पॉयर्ड इस रेस्टोरेंट की खासियत है साउथ इंडियन डिश। लाइट और हेल्दी होने की वजह से वरनॉन के लोकल लोग भी इसे बड़े चाव के साथ खाते हैं। वैसे यहां का सी फूड भी बहुत ही लाजवाब है।
शिकागो के इस रेस्टोरेंट में सिर्फ इंडियन ही नहीं बल्कि नेपाली जायके का मजा भी लिया जा सकता है। इस रेस्टोरेंट को नेपाल के दो भाईयों ने मिलकर शुरू किया था। जिनका मकसद विदेशों में रह रहे भारतीयों के साथ ही अमेरिकन्स को भी इंडियन मसालों का स्वाद को चखाना था। विकर पार्क के इस रेस्टोरेंट में चिकन जालफ्रेजी से लेकर प्याज की भाजी, गोरखाली खासी, पुलनगोको साग जैसी पारंपरिक डिशेज तक सर्व की जाती हैं।
शिकागो में ही एक दूसरा इंडियन रेस्टोरेंट भी है जो नॉन वेजीटेरियन्स की फेवरेट जगह है। तीखे और चटपटे मसालों के साथ बने नॉनवेज का स्वाद सबको अपनी ओर अट्रैक्ट करता है। मैसूर के पारंपरिक खाने से सजी थाल की डिमांड सबसे ज्यादा है। इसके अलावा सूप, मिक्स वेज कटलेट्स, समोसा, ब्रेड भी मेन्यू में शामिल है।
इंडियन स्ट्रीट फूड का मजा यहां रेस्टोरेंट में बैठकर आसानी से लिया जा सकता है। अपने तंदूरी डिशेज के साथ ही इस रेस्टोरेंट को साफ-सफाई के लिए भी जाना जाता है। यहां के शेफ मेन्यू के तंदूरी चिकन, तंदूरी रोटी, तंदूरी चाप, आलू-तंदूरी रोटी, पनीर आदि को बनाने में माहिर हैं।
इसे रेस्टोरेंट में भी आकर देसी-विदेशी फ्यूजन को देखा जा सकता है। जिसे बनाया जाता है इंडियन स्टाइल में लेकिन सर्व अमेरिकन स्टाइल में। हैदराबादी चिकन कोरमा, गोट मिल्क से बना चीज और मैंगो चीजकेक यहां की खासियत है।
यहां खाने का मजा लेने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर नहीं बल्कि बाहर बैठना होता है क्योंकि यह एक मोबाइल रेस्टोरेंट है। एक कप चाय-कॉफी के साथ यहां समोसे, पकौड़, वेज हरियाली कबाब तक के ऑर्डर दिए जाते हैं। ज्यादातर इंडियन स्नैक्स को यहां सर्व किया जाता है जिसका स्वाद सबको भाता है।
जुहू, चौपाटी बीच पर मिलनी वाली लगभग सारी डिशेज के लिए मशहूर है यह रेस्टोरेंट। मुंबई की स्पाइसी डिश को केनेडियन स्टाइल में सर्व करने का काम बखूबी से यहां के शेफ करते हैं। यही वजह है कि यहां लगने वाली भीड़ में इंडियन्स ही नहीं लॉस एंजिलिस के लोकल्स भी शामिल होते हैं।