मनोरंजन
अर्जुन कपूर ने परिवार से बना ली दूरी, न्यू ईयर में मलाइका को लेकर कर सकते हैं बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में नए साल की तैयारियां शुरू हो गई हैं और सेलिब्रिटी योजना बना रहे हैं कि 2019 के स्वागत के लिए कौन कहां जाएगा। इन दिनों इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल बने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे में गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि दोनों नए साल का मिलकर स्वागत करेंगे।
वहीं अर्जुन के पिता बोनी कपूर, बहनें अंशुला, जाह्नवी, खुशी, चाचा अनिल कपूर, चाची सुनीता और बाकी सदस्य नए साल पर इंडोनेशिया के बाली जाने की तैयारी में हैं। संजय कपूर और उनका परिवार भी बाली जा सकते हैं। 2018 कपूर परिवार के लिए त्रासद रहा क्योंकि उन्होंने फरवरी में श्रीदेवी को खो दिया।

पिछले कुछ बरसों में मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज के परिवार के साथ सलमान खान के पनवेल स्थित पर फार्म हाउस पर नया साल मनाती रही हैं। परंतु अब उन्होंने तलाक के बाद सोशल मीडिया में अपने नाम में जुड़ा ‘खान’ भी हटा दिया है। आजकल उनके गले में MA अक्षरों वाला लॉकेट दिखता है। कोई इसे मलाइका अरोड़ा मान रहा है तो कोई मलाइका अर्जुन कह रहा है। मलाइका इस पर चुप हैं।
माना जा रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका के रिलेशनशिप को लेकर केवल औपचारिक ऐलान होना ही बाकी है। ऐसे में इंडस्ट्री में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब यह सेलिब्रिटी मीडिया के सामने सच को स्वीकारेंगे और कब शादी की घोषणा होगी। संभव है कि 2019 में अर्जुन और मलाइका सात फेरों के लिए तैयार हो जाएं। गौरतलब है कि अर्जुन 33 और मलाइका 45 बरस की हैं।
दूसरी ओर रणबीर-आलिया न्यूयॉर्क जाएंगे। नए साल के स्वागत की ही खबरों में बताया जा रहा है कि हॉट प्रेमी जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2019 की शुरुआत साथ-साथ सेलिब्रेट करेंगे। रणबीर के पिता ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे हैं और मां नीतू सिंह वहीं उनके साथ हैं। रणवीर-आलिया भी नए साल की शुरुआत के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। दोनों इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं।