अपराधब्रेकिंग

अलग—अलग मामलों में पुलिस ने कइयों को किया गिरफ्तार

लखनऊ : राजधानी में बंथरा पुलिस ने अभियुक्त राम निवासी हुलास खेड़ा थाना बंथरा को ग्राम भटगांव पुरा सिंह के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। इस संबंध में पुलिस ने थाने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं दूसरी ओर निगोहां पुलिस ने अभियुक्त रामचंद्र निवासी दौलत खेड़ा मोहनलालगंज को ब्रह्मदासपुर से नारायणखेड़ा जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इस संबंध में पुलिस ने निगोहा थाना पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, मोहनलालगंज पुलिस ने एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ 8 अगस्त को हुई छेड़छाड़ के मामले में थाने पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान उपनिरीक्षक गोविंद नारायण पांडेय ने मुकदमे के नामजद अभियुक्त गुड्डू निवासी रघुनाथ खेड़ा मोहनलालगंज को मुखबिर की सूचना पर मौरावा मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त के खिलाफ पोक्सो एक्ट का भी मुकदमा पंजीकृत था। वहीं महानगर पुलिस ने गश्त के दौरान अभियुक्त मोनू निगम निवासी फैजुल्लागंज को सट्टा पर्ची से सट्टा खेलते समय सार्वजनिक स्थान कुसुम प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 2490 रुपए नगद और सट्टा पर्चियां बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है।

Related Articles

Back to top button