अद्धयात्म

आज का राशिफल 19 फरवरी दिन रविवार

||आज का राशिफल||

आज का दिन मंगल मय हो

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- मेहनत बढ़ानी होगी। स्वयं पर भरोसा ज्यादा रखें। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। निवेश के लिए समय उत्तम है। धार्मिक यात्रा संभव। 

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:-समय अनुकूल है। कार्य में गति आएगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। नई योजनाएं बनेगी एवं पुराने साथियों से मिलना हो सकता है। आर्थिक पक्ष अच्छा। 

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:-मानसिक शांति एवं आलस्य में कमी आएगी। रुके कार्यों में गति आएगी। आय के रास्ते में आ रही बाधा दूर होगी। समय सर्वोत्तम में इसका लाभ लें। 

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- खुशी के अवसर आएंगे। स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। नए वाहन या मकान की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा शुभ। 

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- स्वयं के आय के स्रोतो के लाभ के आसार। अटके कार्य पूर्णता की ओर। सेहत उत्तम रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार के साथ सैर-सपाटा। 
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:-घर में सभी प्रकार की खुशियों की प्राप्ति के आसार। कोई भी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। अपने सभी अच्छे कार्यों में ध्यान दें। 

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:-घर-परिवार में मान सम्मान बना रहेगा। चारो ओर प्रसन्नाता का वातावरण रहेगा। मकान-दुकान की समस्या हल होगी। दूसरों ज्यादा भरोसा न करें। 
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- साथी के अनावश्यक विवाद हो सकता है। अकारण मन में उदासी रह सकती है। पढ़ाई में अरुचि हो सकती है। आलस्य हावी न होने दें। यात्रा टालें। 

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:-कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथियों का पूर्ण सहयोग मिलने लगेगा। कोई नवीन कार्य करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। परिवार में हर्ष रहेगा।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- समय आपको सम्मान दिलवा सकता है। नवीन कार्यों को करने का मौका मिलेगा। वर्तमान कार्यों में तेजी आ सकती है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मन में हर्ष रहेगा।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:-नौकरी उन्नति एवं व्यापार में दबाव कम होगा। विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति संभव। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में व्यस्तता। 

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:-आय के माध्यम बाधित हो सकते हैं। समय ठीक नहीं है। बचत में भी खलल पैदा हो सकती है। हठ ना करें नुकसानदायक हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

Related Articles

Back to top button