फीचर्डराष्ट्रीय

आज मीडिया के सामने आ सकते हैं राहुल

rahul mediaनई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब दो महीने बाद छुट्टी से लौट आए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह आज मीडिया के सामने आ सकते हैं। ताजा खबर यह है कि सोनिया और प्रियंका गांधी राहुल के घर पहुंच चुकी हैं। राहुल गांधी 20 फरवरी को 15 दिनों की छुट्टी पर गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी छुट्टी कई बार बढ़ाई, हालांकि इस दौरान पार्टी नेता राजनीतिक अस्थिरता वाले इस समय में उनकी छुट्टी पर जाने के फैसले का कई स्तर पर बचाव करते नज़र आए। कांग्रेस नेतृत्व लगातार यह कहता रहा कि उनके नंबर दो नेता को आत्मविश्लेषण करने और पार्टी में उनका रोल तय करने और पार्टी के भविष्य पर विचार करने के लिए थोड़ा समय चाहिए। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी इस रविवार को भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ किसानों की एक रैली को 19 अप्रैल को संबोधित करेंगे। कांग्रेस इस बिल का लगातार विरोध करती रही है। राहुल की अनुपस्थिति में सोनिया गांधी ने पिछले महीने ही मनमोहन सिंह के समर्थन में एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी जल्द ही अपनी मां सोनिया गांधी की जगह पार्टी की कमान अपने हाथ ले लेंगे। दो महीने पहले राहुल के छुट्टी पर जाने के बाद पार्टी के भीतर उनको लेकर कई तरह के विरोधाभासी बयान सामने आए हैं। राहुल गांधी पर एक बेहद ही संवेदनशील और कठिन समय में पार्टी को अकेला छोड़ने का आरोप है, खासकर तब जब पार्टी 2014 के लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद दिल्ली विवि चुनावों में मिली हार को झेल रही थी।

Related Articles

Back to top button