आर्थिक राशिफल: 31मार्च 2018
![आर्थिक राशिफल](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/03/rupee1-koyH-621x414@LiveMint-e1485491538673-1.jpg)
मेष- आज आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी हो जाए। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सत्कर्म में खर्चा होगा। वृष- चन्द्रमा आज षष्ठम भाव में राज्य से सम्मान दिलाएगा और आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। रात्रि के समय किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का चांस है।
मिथुन- चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार कर रहा है। कन्या राशि के चन्द्रमा में भाइयों से विवाद उग्र रूप धारण कर सकता है। शत्रु पक्ष की कुचेष्टाएं आपको परेशान करेंगी। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।
कर्क- आपकी राशि पर तुला राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय और सफलता देने वाला है। आज चन्द्रमा भी तृतीय भाव में मनोरथ सिद्धिकारक है। पुराने किसी महान सत्तारूढ़ पुरुष की कृपा से मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। 4-5 माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अकस्मात् मिल जाएगी।
सिंह- आज दिन भर प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अकस्मात् लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। मीन राशि वाला कोई व्यक्ति आपके रहस्य जानने का प्रयास करेगा उससे सावधान रहें।
कन्या- जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी।
तुला- आप जोखिम भरे कार्यों को आसानी से निपटा लेते हैं और आपके परिजन भी इसमें आपका साथ देते हैं। आपके कार्यक्षेत्र के रिस्क से उनका कोई लेना-देना भी नहीं है।
वृश्चिक- आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।
धनु- जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा।
मकर- आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिन भर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं।
कुंभ- आजकल एकदम से बहुत सारे काम आपके आगे-पीछे आ रहे हैं। आपको अपनी पोजीशन स्पष्ट करनी है, तो फिर अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। आज व्यय भी अधिक होगा।
मीन- जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं।