लखनऊ

आर्यकुल में हुआ आर्योदय 2019 का शुभारम्भ

लखनऊ : बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में वार्षिकोत्सव आर्योदय 2019 का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ। ये वार्षिकोत्सव आर्योदय दो दिन का कार्यक्रम है जिसे तीन भागों में बांटा जाता है। आर्यकृति, आर्यविद और आर्यसंस्कृति, इन तीनों कार्यक्रम की प्रतियोगिता कॉलेज के चारों हाउस तक्षशिला, नालंदा वल्लभी, उज्जैन हाउस के बच्चों के बीच होती है।

वार्षिकोत्सव आर्योदय 2019 का शुभारम्भ गणपति पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कॉलेज के चेयरमैन के.जी. सिंह और निर्देशक सशक्त सिंह द्वारा हुआ। आज के कार्यक्रम आर्यकृति के मुख्य अतिथि चेयरमैन केजी सिंह, प्रोफ़ेसर हितैषी सिंह, शुचिता सिंह, अंकिता अग्रवाल एवं निर्देशक सशक्त सिंह थे और आर्यविद के मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार
सिंह थे।

काॅलेज के इस वार्षिकोत्सव में कई तरह के कार्यक्रम होते हैं जैसे रंगोली, कुक विदाऊट फायर वाद—विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग आदि जिसमें बच्चों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया।

आर्योदय 2019 के पहले दिन जहां एक तरफ आर्यकृति में छात्र व छात्राएं रंगोली, मेहँदी, फेस पेंटिंग, टी—शर्ट पेटिंग से अपने कला को दर्शाते हैं। वहीँ आर्यविद में वाद—विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिकिंग, मॉडल मेकिंग से अपने हुनर सभी के सामने प्रदर्शित किया।

आर्यकृति की रंगोली प्रतियोगिता में तक्षशिला हाउस ने बाजी मारी। वहीँ टी—शर्ट्स पेंटिंग में वल्ल्भी ने पहला स्थान अपने नाम किया।

बात करें कुक विथआउट फायर की तो नालंदा ने अपने जायके का तड़का लगाते हुए जीत अपने नाम किया। वहीँ मेहंदी प्रतियोगिता में वल्ल्भी हाउस पहले नंबर पर रहा।

वहीँ बात करें आर्यविद की तो कविता लेखन और मौखिक प्रस्तुतीकरण हिंदी व अंग्रेजी में तक्षशिला ने पहला स्थान अपने नाम किया।

वहीँ क्विज प्रतियोगिता में उज्जैन ने बाजी मारी और पहला स्थान अपने नाम किया।

आर्योदय के पहले दिन कॉलेज के डायरेक्टर सशक्त सिंह, डिप्टी डायरेक्टर आदित्य सिंह, रजिस्टर सुरेश तिवारी, डीन राजीव जोहरी, डॉ. विक्रांत संग सभी विभाग के टीर्चस मौजूद रहे। 

Related Articles

Back to top button