अद्धयात्मजीवनशैली

आसमान में 24 जून को दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून

ज्योतिष : शास्त्र के अनुसार 24 जून को ग्रीष्म संक्राति के बाद की पहली पूर्णिमा है और इस दिन एक अद्भुत खगोलीय घटना होगी, आसमान में 24 जून में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी के रंग में दिखाई देगा। इसलिए इस घटना को स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है। चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से निकटता के कारण अपने सामान्य आकार से काफी बड़ा दिखाई देगा, तब इसे स्ट्रॉबेरी मून कहेंगे। बीते दिनों में सुपरमून, ब्लडमून, चंद्र ग्रहण और फिर रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था। अब 24 जून को स्ट्रॉबेरी मून भी बहुत खास होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्ट्राबेरी मून बसंत ऋतु की अंतिम पूर्णिमा और ग्रीष्म ऋतु की पहली पूर्णिमा का प्रतीक है।

स्ट्रॉबेरी मून का नाम दरअसल प्राचीन अमेरिकी जनजातियों से नाम मिला है, जिन्होंने स्ट्रॉबेरी के लिए कटाई के मौसम की शुरुआत के साथ पूर्णिमा को चिन्हित किया था। यूरोप में स्ट्रॉबेरी मून को रोज मून कहते हैं, जो गुलाब की कटाई का प्रतीक है। उत्तरी गोलाद्र्ध में इसे गर्म चंद्रमा भी कहा जाता है। गौरतलब है कि जून माह में पूर्णिमा के दिन निकलने वाले चंद्रमा को ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहा जाता है, कहीं-कहीं इसे हॉट मून’ या ‘हनी-मून’ भी कहते हैं। बेहद अनूठे ‘स्ट्रॉबेरी मून’ का नजर आना सालों बाद संभव हो पाया है। किसानों के पंचांग के अनुसार स्ट्रॉबेरी उगाने के मौसम यानि जून के महीने में पूर्ण चांद के दिखने को ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहा जाता है।

अब देशभर में फैलेगी यूपी के काला नमक चावल की 'सुगंध', Flipkart पर बिक्री के लिए पहली खेप रवाना

Related Articles

Back to top button