उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

इतिहास: 2012 के यूपी विस चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाएं थीं

यूपी की सियासी बिसात तैयार है। पार्टियां मोहरे बैठाने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन देखना यह होगा कि आधी आबादी के हक की बात करने वाली पार्टियां टिकट बंटवारे में उन्हें कितनी तवज्जों देती हैं। हालांकि यह बात राहत देने वाली है कि सबसे ज्यादा महिलाएं 2012 के विधानसभा चुनाव में जीती थीं।
women-07-01-2017-1483755675_storyimage
पिछले चुनावों में 35 महिलाओं ने अपनी मौजूदगी 16वीं विधानसभा में दर्ज कीं। हालांकि इस चुनाव में 583 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा लेकिन ये बात दीगर है कि प्रमुख चार पार्टियों ने 10 फीसदी से ज्यादा टिकट महिलाओं को नहीं दिए। 153 महिला प्रत्याशी ही इन चार पार्टियों से खड़ी हुईं। 2012 में महिलाओं को अपनी सूची में सबसे ज्यादा जगह भाजपा ने दी।

भाजपा ने 40 टिकट दिए थे और इस पार्टी से छह महिला विधायक जीत कर विधानसभा पहुंची थीं। वहीं 34 महिलाओं को टिकट देने वाली सपा की 18 महिला विधायक जीतीं। बसपा ने 33 महिलाओं को मैदान में उतारा था लेकिन सिर्फ 3 ही विधानसभा तक पहुंच पाईं। कांग्रेस की 28 प्रत्याशियों में से 4 महिलाएं चुनी गईं। अभी तक केवल बसपा ने ही अपनी 200 प्रत्याशियों की सूची जारी की है लेकिन इनमें केवल 9 महिलाएं शामिल हैं।

आधी आबादी का इतिहास

साल जीती महिलाएं

1957 18
1962 20
1967 6
1969 18
1974 21
1977 11
1980 23
1985 31
साल जीती महिलाएं
1989 18
1991 10
1993 14
1996 20
2002 26
2007 23
2012 35

Related Articles

Back to top button